Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस के 3 मुख्य सिपाही को 2 लाख 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध मुहिम तेज कर दी है । इसी कड़ी में ब्यूरो ने रेवाड़ी जिले की खोल पुलिस चौकी में तैनात मुख्य सिपाही को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि इसी प्रकार एक अन्य मामले में अवैध शराब बेचने के झूठे मामले में दर्ज एक शिकायत से नाम हटवाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग करने के मामले में बलदेव नगर अम्बाला शहर के मुख्य सिपाही जसबीर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, पुलिस स्टेशन सदर हिसार के मुख्य सिपाही राकेश कुमार को भी सत्य नगर के सुरेश कुमार की शिकायत पर 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग पर गिरफ्तार किया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए भाजपा ने प्रभारियों की बैठक

Ajit Sinha

मोदी ने पांच साल में हिसार में शक्ल तक नहीं दिखाई तो अब उनके नाम पर वोट क्यों- दुष्यंत

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 24 फरवरी से स्कूलों में रेगुलर पढाई शुरू करने का निर्णय लिया 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x