Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

पोलैंड से दिल्ली पहुंचने पर भारतीय ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष जॉइंट कमिश्नर फरीदाबाद ओपी नरवाल से लिया आशीर्वाद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 21 से 24 अगस्त 2023 के बीच पोलैंड के वारसाव शहर में वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियन शिप में भाग लेने वाले भारतीय टीम के सदस्यों ने भारतीय ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष ज्वाइंट सीपी फरीदाबाद ओपी नरवाल से उनके कार्यालय में मिलकर उनका आशीर्वाद लिया जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा पोलैंड के वारसाव शहर में वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 24 अगस्त 2023 तक किया गया। उक्त स्पर्धा में भारतीय ग्रेपलिंग संघ के दल ने भाग लिया। भारतीय ग्रेपलिंग संघ के खिलाड़ी क्रमशः सृष्टि चौधरी सीनियर (-90) , समीक्षा चौधरी सीनियर- 71, रोहित देशवाल – 84 , हंसराज मीणा- 66, दिशांत गौर-100 ने ग्रेपलिंग गी एवं नो-गी शैलियों में अपनी जोर आजमाइश की। भारतीय ग्रेपलिंग दल में मुख्य कोच बलविंदर सिंह व महेश कायथ को सहायक कोच नियुक्त किया गया था। भारतीय ग्रेपलिंग दल ने पोलैंड से दिल्ली पहुंचने पर भारतीय ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष  ओ पी नरवाल जॉइंट कमिश्नर पुलिस फरीदाबाद, मुख्यालय पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष  ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली में फरीदाबाद से 5000 से अधिक लोग होंगें शामिल, अगली सरकार आप की सरकार – वर्मा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद में अब रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन प्राप्त करने हेतु घर बैठे ही आवेदन किया जा सकता है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने ‘रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट’ किया लॉन्च.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x