Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सीनियर आईपीएस सिबास कविराज ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: सीनियर आईपीएस सिबास कविराज ने आज बुधवार को पंचकूला पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया।  इस दौरान पुलिस उपायुक्त पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। नए पुलिस कमिश्नर ने कार्यभार संभालते ही पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर शहर भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व ट्रैफिक को सुचारु रुप से चलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार से कोई समस्या ना हो और कहा कि अब ट्रैफिक पुलिस ज्यादातर बॉडी कैमरों  के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की अनदेखा करनें वालें पर कड़ी निगरानी करेगी।
 
नए पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज, 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जिन्होनें कहा कि महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना व नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और साथ ही पुलिस-पब्लिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा ।इस दौरान डीसीपी निकिता खट्टर, एसीपी सुरेंद्र सिंह, एसीपी सुरेन्द्र यादव, एसीपी रजनीश कुमार, एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

तकनीकी खामियों के चलते अटके मुआवजे को जल्द रिलीज करने के सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Ajit Sinha

सीएम फ्लाइंग स्कवाड व पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी कॉल सैन्टर का किया पर्दाफाश, आरोपित संचालक को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एक ज्वेलर्स से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चरण गैंग का एक शूटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x