Athrav – Online News Portal
दिल्ली

भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है- अरविंद केजरीवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:चंद्रयान-3 को बुधवार शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक उतरते ही पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और सभी देशवासियों को बधाई दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत चंद्रमा पर सफलता पूर्वक पहुंच चुका है और हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। आज भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सीएम ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि भगवान ने दुनिया में सबसे खूबसूरत देश भारत बनाया और सबसे बुद्धिमान इंसान भारत में पैदा किया। आज हमारे वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलता पूर्वक उतरने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि आज हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है कि हमारा देश चांद पर पहुंच गया। अभी तक चांद पर केवल अमेरिका, रूस और चीन पहुुंचे थे। अब भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। चांद का साउथ पोल है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि माना जा रहा है कि साउथ पोल पर पानी और बर्फ मिल सकती है। साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। इससे पहले कोई भी देश साउथ पोल पर नहीं पहुंचा था। हमारे देश में बहुत प्रतिभा है। भगवान ने जब पृथ्वी बनाई थी, तब सबसे खूबसूरत और बढ़िया देश भारत बनाया था। भगवान ने भारत को नदियां, पहाड़, जीव-जंतु, औषधियां, फसलें समेत हर किस्म की चीज दी। फिर भगवान ने जब इंसान पैदा किया तब सबसे बुद्धिमान इंसान भारत में पैदा किए। आज हमारे वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया है कि हम किसी से कम नहीं है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘‘ये ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।’’

Related posts

सोनिया गांधी दूसरे राउंड की पूछताछ के लिए ईडी जाने को तैयार थी, उन्हें ईडी ने आने से मना कर दिया-जयराम रमेश

Ajit Sinha

व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले में तीन नाबालिग सहित चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

यूपी से सपा, बसपा और कांग्रेस का सफाया होना तय, 300 से अधिक सीटों पर जीत, का काम हो गया हैं-अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x