Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा अभियोजन विभाग के 43 उप जिला अटार्नी और 180 सहायक जिला अटार्नी के ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हरियाणा के न्याय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, टीवीएसएन प्रसाद ने आज अभियोजन विभाग के 43 उप जिला अटार्नी और 180 सहायक जिला अटार्नी के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश प्रक्रिया  को सफलतापूर्वक शुरू किया। इस कार्य को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित एक ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के माध्यम से क्रियान्वित किया गया। अभियोजन निदेशक (सामान्य), संजय हुडा भी इस मौके पर मौजूद रहे। यह अभियोजन विभाग के उप जिला अटॉर्नी के लिए पहली ऑन लाइन ट्रांसफर ड्राइव और सहायक जिला अटॉर्नी के लिए दूसरी ट्रांसफर थी। यह प्रक्रिया सरकार की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के अनुरूप हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड (एचकेसीएल) द्वारा विकसित एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आयोजित की गई थी।

Related posts

हरियाणा आर्थिक, खेल महाशक्ति, मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में उभरा : मनोहर लाल

Ajit Sinha

बातें हुई सच: सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा था, कि 10 मार्च के बाद एक भी विरोधी दूर -दूर तक नजर नहीं आएंगें- विपुल गोयल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कार्यरत जेई व सीए पर लगा 13 हजार रुपए का जुर्माना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x