Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्राधिकरण सीईओ ने असिस्टेंट मैनेजर को किया सस्पेंड, डीजीएम समेत दो को नोटिस, दो आरोपी गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:नोएडा के सेक्टर-24 में बिजली का खंभा लगाते समय करंट लगने से हुई कर्मचारी की मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने कार्रवाई करते हुए, एरिया के असिस्टेंट मैनेजर विपिन कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।   इसके अलावा डीजीएम राजेश कुमार सिंह और सीनियर मैनेजर अजय सक्सेना को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस इस मामले में दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।  ईएसआई हॉस्पिटल के सामने नोएडा प्राधिकरण की ओर से बिजली के खंभों को लगाने का काम किया जा रहा था।  यह काम सविता इलेक्ट्रॉनिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार के द्वारा करवाया जा रहा था।  जहां यह खंभे लगाए जा रहे थे,  उसके ऊपर से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही थी।   

ठेकेदार ने इसके लिए शटडाउन नहीं लिया था,  खम्बों को लगाने के दौरान हाई टेंशन लाइन से टच होने के कारण खम्बों करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से 6 मजदूर करंट लगने से झुलस गए थे।  एक कर्मचारी दिलकश राजा की मौत हो गई थी।  नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि ने खंबा लगाते समय सुरक्षा संबंधित सभी मानकों का पालन नहीं किया गया था।  इस मामले में जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह मामला लापरवाही का होने के कारण कार्रवाई की गई है। सविता इलेक्ट्रिकल कंपनी द्वारा मृतक कर्मी के परिवार को 9 लाख की सहायता राशि का चेक दिया है।  इस मामले को लेकर पुलिस भी एक्शन में दिखाई दे रही है पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने खंभा लगाने का काम कर रही कंपनी सविता इलेक्ट्रॉनिक कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार संजय गोयल, सुपरवाइजर शहबान, पेटी ठेकेदार मोहम्मद फिरोज के खिलाफ केस दर्ज. किया था।   जिनमें से सुपरवाइजर शाहबान और पेटी ठेकेदार और फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया है।  कंपनी के ठेकेदार और मुख्य आरोपी संजय गोयल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें अलग अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। 

Related posts

डकैती करने वाले 6 आरोपित गिरफ्तार, कब्जा से लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस अब रात्रि के समय सवारी के इंतजार में सड़क पर खड़ी महिलाओं को सुरक्षित घर तक छोड़ कर आएगी -सीपी।

Ajit Sinha

अपराध शाखा पुलिस और बाइक चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश बाल बाल बचा, दो चोर गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x