Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड में डीटीपी इंफोर्समेंट ने एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को किया सील, कोठी में खोले जा रहे 5 अवैध दुकानों का काम कराया बंद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में कानूनी नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखा एक रिहायशी प्लाट पर बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स को डीटीपी इंफोर्समेंट व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज दोपहर के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्ण रूप से सील कर दिया हैं, वहीं, ग्रीन फील्ड की एक कोठी में मुख्य सड़क के किनारे अवैध रूप से पांच दुकानें पूर्ण रूप से तैयार कर ली गई थी,की शिकायत मिलने पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा ने खुद मौके का मुआयना किया, और दुकानों के मालिक को सख्त कार्रवाई करने की हिदायत देते काम बंद करने को कहा, वरना कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा , जिसपर दुकानों के मालिक ने डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस राजेंद्र शर्मा को भरोसा दिया की, कभी भी यहां पर दुकानें वह नहीं खोलेगा , अभी जो काम चल रहा हैं, को तुरंत बंद कर दिया। ये कार्रवाई “अथर्व न्यूज़” की शिकायत पर की गई हैं। आगे इन पांचों दुकानों पर “अथर्व न्यूज़” की लगातार नजर बनी रहेगी।

बीते कई दिनों से ग्रीन फील्ड के गेट नंबर-13 के निकट एक कोठी में अवैध 5 दुकानें निकाली गई हैं, में निर्माण कार्य अभी भी चल ही रही थी, इस की शिकायत लगातार “अथर्व न्यूज़” के पास आ रही थी, की तस्बीर भी आमजनों के द्वारा भेजी गई, को तुरंत डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा को भेज दी गई थी पर उन्होनें तत्परता से आज कार्रवाई करते हुए वह तुरंत मौके पर अपने टीम के साथ पहुंच गए। इस मामले में डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड की एक कोठी में अवैध रूप से पांच दुकानें खोली जा रही थी, जिसकों उन्होनें तुरत प्रभाव से बंद करवा दिया हैं, इसके बाद भी वह अवैध रूप से दुकानें खोलता हैं , तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, इस बात का भरोसा उन्हें अवैध रूप से बना रहे दुकानों के मालिक ने दिया हैं की वह आगे से कोई भी काम इन दुकानों में नहीं करेगा। शर्मा का कहना हैं कि इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर लगातार आई शिकायतों पर ग्रीन फील्ड में गेट नंबर -5 के निकट रिहायशी प्लाट पर बने एक शॉपिंग काम्प्लेक्स को पूर्ण रूप से सीलिंग की गई हैं। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि सीलिंग के साथ जो भी छेड़छाड़ या तोड़फोड़ करेगा, तो उसके खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करवा दिया जाएगा।

Related posts

एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज एक अंतरराज्यीय चार पहिया लग्जरी वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश-4 पकड़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की मिर्जापुर गांव में मामूली झगड़े में सरेआम गोली चलाने वाले 3 आरोपित अरेस्ट- देखें तस्बीर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में भावांतर भरपाई योजना के तहत फसलों के संरक्षित मूल्यों में बढ़ोतरी की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x