Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: स्वतंत्रता दिवस पर 43 कैदियों को किया जाएगा रिहा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को 43 कैदियों को विशेष छूट देते हुए रिहा करने का निर्णय लिया है।एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 7 कैदियों , जिन्होंने बिना छूट के अपनी वास्तविक सजा का 50 प्रतिशत पूरा कर लिया है , को रिहा किया जाएगा।

इसी प्रकार ऐसे सजायाफ्ता कैदी, जिन्होंने वास्तविक सजा अवधि में से बिना छूट के दो-तिहाई या 66 प्रतिशत तक की सजा पूरी कर ली है, की सजा को भी कम कर दिया गया है। ऐसे 33 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छूट का लाभ देकर रिहा किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि 3 ऐसे सजायाफ्ता कैदी हैं जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है परन्तु वे गरीब होने के कारण जुर्माना देने में सक्षम नहीं हैं , उन्हें भी विशेष छूट का लाभ देकर 15 अगस्त 2023 को रिहा किया जाएगा। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि उक्त कैदियों को किसी भी न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि को अवश्य जमा करवाना होगा , अगर वे 15 अगस्त से पहले यह जुर्माना राशि जमा नहीं करवाते हैं तो उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा।

Related posts

जमीनी विवाद में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर शख्स की हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस ने की ’ज़िम्मेदार’ नागरिकों की प्रशंसा, कहा ’थैंक्यू टीचर्स“

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश ने स्मार्ट सिटी फरीदाबाद कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग का लिया जायजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x