Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चोरी, लूट और मर्डर और गैंगस्टर में वांटेड बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार मुठभेड़ों का दौर जारी है, ताजा मुठभेड़ नोएडा के थाना 39 क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया. जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी का नाम नईम है और गाजियाबाद का निवासी है और शातिर किस्म का लुटेरा है, जो गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।  पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल नईम को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम सेक्टर-37 के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस टीम ने उनको रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक की रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी की तो नईम ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। उसे पुलिस टीम ने दबोच लिया. आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस की टीमें कर रही है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि नईम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर हत्या जैसे संगीन मुकदमे दर्ज है। दिल्ली एनसीआर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था।  चोरी लूट और मर्डर के 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बुलेट बाइक, तमंचा,  जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।  पुलिस इसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। 

Related posts

पुलिस और डकैतों के गिरोह के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने घायल, 5 अरेस्ट  

Ajit Sinha

डॉन बनने के लिए पार्षद के घर पर चलाई थी,ताबड़तोड़ गोलियां, शराब कारोबारी से फिरौती मांगने के लिए दी धमकी- अरेस्ट

Ajit Sinha

दो लोगों को गोलियों से भून कर सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में एक वांछित आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x