Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीपी विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद जिला में निकाला पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सीपी विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने आज शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद मस्जिद चौंक, फरीदाबाद, बल्लबगढ व सीकरी  सहित फरीदाबाद के कई इलाकों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए आम जनता को दिया शांति का संदेश दिया।  उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में हर तरफ शान्ति का माहौल है। फरीदाबाद का हर नागरिक जिला में अमन चैन बहाल करने के लिए अहम भूमिका के साथ  भागीदारी कर रहा है।  सीपी विकास अरोड़ा ने कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

सीपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन, प्रशासन, पुलिस और आम जनता सतर्क है। भाईचारा खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में माहौल शान्त  जनता अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत है और अफवाहों से जनता  बच रही है। पुलिस आयुक्त विजय विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने पुलिस फोर्स बल के साथ जिला फरीदाबाद में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों को शांति से रहने का संदेश दिया। वहीं  अपील करते हुए कहा कि वह स्वयं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और अफवाहों से बचें।  उन्होंने कहा कि  कहीं भी कोई संदिग्ध घटना दिखाई देती है तो तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।सीपी विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने निकाला पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए यह बात कही। प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है। पूरी मुस्तैदी के साथ हर तरफ निगरानी की जा रही है।  डीसी विक्रम सिंह ने आम जनता को शांति का संदेश दिया और जनता अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने तथा अफवाहों से बचने को कहा।फरीदाबाद जिला मे पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को हर चौराहे और सार्वजनिक स्थानों तथा अति संवेदनशील व संवेदनशील इलाकों में चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है। सीपी विकास अरोङा व डीसी विक्रम सिंह ने फ्लैग मार्च निकालते हुए सीआरपीएफ के जवानों की हौसला अफजाई भी की। उन्होंने निष्ठा और संयम के ड्युटिया करने वाले पुरुष और महिला  जवानों को बधाई देते हुए कहा कि वे लोग समाज में भाईचारा फैलाने में सराहनीय ड्युटिया दें रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका प्राचीन पंखा मेला: आफताब अहमद

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी होते ही डीसी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Ajit Sinha

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने यूपीएससी परीक्षा में 130 वीं रैंक हासिल करने वाली रंजीता शर्मा को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x