Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो हरियाणा

कांग्रेस सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी,जयराम रमेश,अधीर रंजन चौधरी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा, सुने वीडियो में।  

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दोस्तों, आज सत्य, साहस की जीत हुई है। ये केवल राहुल गांधी जी की जीत नहीं है, लोकतंत्र की जीत है, संविधान की जीत है और आम जनमानस की जीत है। हम आशा करते हैं अब कि भाजपा अपने एक विशेष विभाग जो है, जो कई खेल खेलता है, चालबाजी के और अन्य खेल, उस विभाग पर ताला लगाएगी। वो जो चीजें करते हैं, जिससे विपक्ष के नेताओं को अनर्गल रुप से निशाना बनाया जाता है, उसको अब कुछ हद तक कम से कम थामेगी, अगर पूरी तरह से रोकती नहीं भी है तो।

हम अब संसद में उत्सुकता से जनता से जुड़े मुद्दों पर श्री राहुल गांधी को और श्री राहुल गांधी की बुलंद आवाज सुनने के लिए तैयार हैं, उत्सुक हैं और मोदी सरकार को बुनियादी मुद्दों पर जवाबदेही बनाना, ये आप फिर से देखेंगे संसद के अंदर, संसद के बाहर तो ये प्रक्रिया चल ही रही थी। तो जैसा कि लोग कह रहे हैं -‘फिर से चलेगी सवालों की आंधी, जब संसद में लौटेंगे राहुल गांधी’।

Related posts

फरीदाबाद: केंद्र और हरियाणा की सरकारों ने करोड़ों युवाओं को धोखा दिया हैं, अब वह वक़्त आ गया हैं, सत्ता से हटाने का- बुद्धिराजा

Ajit Sinha

पत्रकार बता कर ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज आयोजित प्रेस में कांग्रेस पर किया पलटवार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x