Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को करेंगे राशन डिपो संचालकों से सीधा संवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर शनिवार को सांय 5 से 6 बजे तक ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सीएम की विशेष चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हैं। इसी कड़ी में 5 अगस्त, 2023 को राशन डिपो संचालकों से सीधा संवाद करेंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से हर बार लगभग 10 से 15 हजार लाभार्थियों से सीधा संवाद होता है। मुख्यमंत्री जहां सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हैं, वहीं लोगों से योजनाओं के फीडबैक भी लेते हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की चूक व कमी पाए जाने पर तुरंत कार्यवाही भी करते हैं। इस कार्यक्रम की बहुत ही महत्वपूर्ण बात यह है कि इस कार्यक्रम से सम्बन्धित जिलों के उपायुक्त तथा विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़ते हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: किसानों के साथ विश्वासघात न करे सरकार उन्हें MSP की लीगल गारंटी दे – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान-पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हूडा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप चार्मवुड विलेज में दीवार और पेड़ गिरने से कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x