Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पहले कार में मारी टक्कर, विरोध करने पर बोनट पर घसीटा, वीडियो वायरल, आरोपित अरेस्ट , कार जब्त


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:नोएडा के सेक्टर- 122 में ब्रेजा कार सवार युवक ने पहले पीछे से वैगनआर में टक्कर मारी,जब वैगनआर सवार युवक विरोध करने कार से उतरा तो उस पर कार चढ़ा दी और युवक को कार की बोनट पर करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसका वीडियो जो वायरल हुआ, तो पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को सीज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रेजा कार की बोनट को पकड़कर एक व्यक्ति लटका हुआ है और ड्राइवर गाड़ी को चलाया जा रहा है, चश्मदीदों के मुताबिक ब्रेजा कार चालक ने पीछे से वैगनआर में टक्कर मार दी थी, वैगनआर सवार युवक बाहर निकलकर ब्रेजा के बोनट के सामने खड़ा हो गया और विरोध करने लगा। इस दौरान ब्रेजा चालक ने उसे टक्कर मारते हुए बोनट पर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था जो वायरल हो गया।सोशल मीडिया पर इस वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर गाड़ी सीज कर लिया है। नोएडा ज़ोन की डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि गत 19 जुलाई को अर्जुन यादव, सेक्टर- 122 में अपनी ब्रेज़ा गाड़ी से जा रहा था और उसने गाजियाबाद निवासी प्रवेश कश्यप की वैगनआर कार को टक्कर मार दी, जब प्रवेश ने इसका विरोध किया. अर्जुन यादव ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे प्रवेश कश्यप गाड़ी के बोनट को पकड़ कर लटक गया था। थाना 113 पुलिस ने आरोपी अर्जुन यादव आरोपी चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को सीज कर लिया, डीएल और आरसी को रद्द करते की रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजा है।

Related posts

एसआरएस समूह के दो अन्य प्रमोटर-निदेशकों जितेंद्र गर्ग और सुनील जिंदल के साथ प्रवीण कपूर कई वर्षों से फरार,वीजा रद्द-ईडी

Ajit Sinha

छोटे बच्चे को खंभे से बांधकर मारपीट करने पर, पुलिस ने 2 आरोपितों को पकड़ा

Ajit Sinha

मूर्ति बनाने वाली कंपनी में लगी आग, फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x