Athrav – Online News Portal
नोएडा

मार्केट की जर्जर चारदीवारी गिरने से गुजर रहे 3 व्यक्ति और एक बच्चा मलबे में दबे, बच्चे की मौत, तीन की हालत नाजुक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित ग्राम वाजिदपुर में मार्केट की जर्जर चारदीवारी अचानक गिर जाने से गली से गुजर रहे तीन व्यक्ति व एक बच्चा मलबे में दब जाने के कारण घायल हो गए। चारों को फोर्टिस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर ने छह वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है।  घटना के बाद आसपास बैरिकेडिंग की गई है देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी था।  यह अफरा-तफरी का माहौल और लोगों की भीड़ वाजिदपुर में दीवार गिरने हादसे की बाद की है।  नोएडा सेंट्रल के डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि नोएडा के सेक्टर- 63 में स्थित वाजिदपुर गांव में रामवीर यादव के मकान में बने मार्केट परिसर में 6 दुकानें हैं।

इन दुकानों के बगल से होकर एक गली गुजरती है।  गली के साथ बनी मार्केट परिसर की चहारदीवारी काफी पुरानी और जर्जर थी। देर शाम गिर गई।  जिस समय यह हादसा हुआ उस समय चार लोग गली से गुजर रहे थे।  जो चार दीवारी के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाल कर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया. जहां 6 वर्षीय आमिर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि रविंद्र, सुरेश और मुकेश की हालत नाजुक बनी हुई है।  हादसे के बाद से देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा, घटनास्थल के आस पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। डीसीपी का कहना है कि मौके से मलबा हटाने के बाद इस रास्ते को खोल दिया जाएगा। इस घटना के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।  लोगों का कहना है कि इस गली में शाम को अच्छी खासी भीड़ रहती है लेकिन जो हादसा हुआ उस समय 4 लोग ही गली से गुजर रहे थे,  वरना यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था।   

Related posts

चूहे को बाइक से कुचलकर बेदर्दी से मार डाला, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

Ajit Sinha

पुलिस ने मोबाइल स्नैचर्स के ‘मुखिया’ समेत चार को किया गिरफ्तार, 22 मोबाइल और 2 चोरी की बाइक बरामद- वीडियो देखें।  

Ajit Sinha

प्राधिकरण की तैयार डॉग पॉलिसी, बोर्ड बैठक में दी गई हरी झंडी, लोगों से आपत्ति और सुझाव के बाद होगी लागू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x