Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सड़कों के गड्ढे भी आप भरे, गुड़गांव निवासी सरकार से कोई उम्मीद न रखें- आम आदमी पार्टी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुड़गांव:कई बार शिकायत करने के बाद भी जब सेक्टर 40 की सड़क पर गहरा गड्ढा नहीं भरा गया तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह काम भी खुद ही करना पड़ा। सेक्टर 31 में रहने वाली डॉ सारिका वर्मा ने बताया कई दिन पहले इस गहरे गड्ढे के बारे में निगम और दोनों विधायकों को निवेदन किया था लेकिन नागरिकों की आवाज प्रशासन अनसुनी कर दी।  कल शाम मेरे सामने यहां पर एक लड़की स्कूटी से गिर गई तो लगा हमें ही कुछ करना पड़ेगा।  आम आदमी पार्टी के राजीव यादव, पवन यादव, हरि सिंह चौहान, पारस जुनेजा और धनराज बंसल के साथ मिलकर डॉ सारिका वर्मा ने गड्ढे को अपने हाथों से भर दिया।  

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पकड़ा जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सांसद राव इंद्रजीत और दोनों  विधायक सुधीर सिंगला और राकेश दौलताबाद का धन्यवाद किया।  गुड़गांव की सड़कों को इतना बेहाल कर दिया कि आम इंसान गड्ढे भरने पर मजबूर हो गए।  रोड टैक्स और प्रॉपर्टी टैक्स कई करोड़ रुपए हरियाणा सरकार  गुड़गांव से इकट्ठा करती है वह रिफंड कर वापस मिल जाना चाहिए ताकि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के गड्ढे भरवा ले और सड़कें ठीक कर लें।  आज गुड़गांव में कोई ऐसा सेक्टर नहीं है जहां की सड़कें ठीक-ठाक है, इसके लिए हुडा, एमसीजी , जीएमडीए और एचएसवीपी का भी दिल से धन्यवाद। आम आदमी पार्टी गुड़गांव के नागरिकों की समस्या उजागर करती रहेगी जब तक सरकार और प्रशासन सही तरीके से काम शुरू न करे।  निगम चुनाव 8 माह से लंबित करके भाजपा सरकार लोगों के गुस्से से भाग रही है l आज पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं,सड़कें टूटी हुई है, नालियां जाम है।  ऐसा महसूस होता है कि गुड़गांव बिल्कुल अनाथ है।  सुपर स्मार्ट शहर  केवल कागज पर है, बिना सुनवाई के जनता परेशान है और विकल्प ढूंढ रही है। 

Related posts

अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्घ रहें युवा- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

11 और 12 मई को चुनाव ड्यूटी पर उपस्थित रहे हैं उन्हें 13 मई को अवकाश प्रदान किया गया है।

Ajit Sinha

जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड कर जीतें 10 हजार से एक करोड़ का इनाम : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x