Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हिमाचल की तरफ से पानी के भारी प्रवाह की आशंका को देखते हुए घग्गर नदी से बनाएं दूरी – उपायुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने एक एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से हिमाचल प्रदेश की ओर से बारिश के भारी जल प्रवाह की आशंका के मद्देनजर घग्गर नदी से दूर रहने का आग्रह किया है। नदी में अनुमानित 1 से 2 घंटे में भारी मात्रा में पानी आने की उम्मीद है। उपायुक्त ने कहा कि देखा गया है कि अक्सर लोग बुर्ज कोटिया, बीड घग्गर और माजरी चैक आदि एरिया में घग्गर नदी के में या आसपास जाते हैं। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम के दौरान किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बचने के लिए नागरिक नदी में प्रवेश करने से बचें व इसके आसपास भी ना जाएं।जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक सावधानी बरती है और नदी में जल प्रवाह बढ़ने की आशंका को देखते हुए अलर्ट पर है। उन्होंने कहा कि निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और स्थिति में सुधार होने तक नदी में व इसके आसपास जाने से बचें। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए नदी में पानी के भारी प्रवाह से जुड़े किसी भी संभावित खतरे को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

Related posts

जिला पुलिस में तैनात 39 सिपाही पदोन्नत होकर बने मुख्य सिपाही, डीसीपी सुरेन्द्र पाल सिंह ने दी बधाई।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: एसीबी गुरुग्राम के मामले में वरिष्ठ प्रबंधक को 5 वर्ष कारावास की सजा

Ajit Sinha

एसटीएफ ने 25000 का इनामी बदमाश किया‌ गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाश पर हत्या, लूटपाट सहित कुल 25 मुकदमें दर्ज हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x