Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला करने वाला पति पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: समाज में रिश्तों का ताना बाना तेजी से बिखर रहा है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मिठास और विश्वास कम हुआ है। उसके जगह तनाव के कारण घरेलू कलह अब हिंसा का रूप अख्तियार करता जा रहा है।  ऐसी एक वारदात थाना दनकौर के देवटा गांव में घरेलू कलह के बाद पति ने अपनी पत्नी पर पर जान लेवा हमला बोल दिया और चेहरे पर वार कर गंभीर घायल कर दिया, और मौके से फरार हो गया।पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।    
अस्पताल में भर्ती पीडिता की तस्वीरें आपको विचलित कर सकती है, उसकी ये हालत उसके पति नेत्रपाल ने की है। थाना प्रभारी दनकौर संजय सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को पारिवारिक एवं व्यक्तिगत बातों को लेकर नेत्रपाल का अपनी पत्नी से विवाद हो गया जिसके बाद क्रोधित नेत्रपाल ने चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया और जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई, लोगों के बीच बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।  पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  थाना प्रभारी ने बताया पीडिता के भाई की  शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। कल  6 जुलाई को पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर नेत्रपाल को खेरली नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। और उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  

Related posts

पेट्रोल पंप से 28 हजार की लूट करने के तीन आरोपी 48 घंटों में चढ़े पुलिस के हत्थे

Ajit Sinha

लहसुन की बोरियों के बीच में छिपाकर ले जाई जा रही 50 पेटी शराब बरामद, दो अरेस्ट, गाडी मालिक फरीदाबाद का हैं।

Ajit Sinha

जाली दस्तावेजों के माध्यम से गैंगस्टर सलीम पिस्टल के लिए पासपोर्ट बनाने वाला एक वांछित आरोपित हरदेश उर्फ़ सोनी पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x