Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त करने के उद्देश्य से परिवार के साथ भेज रही हैं हरिद्वार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने आज पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए एक अहम कदम उठाया है जिसमें उन्होंने पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों को गंगा स्नान के लिए हरिद्वार ले जाने की अनुमति दी है जिसके तहत पुलिसकर्मियों सहित 98 व्यक्तियों को स्नान के लिए हरिद्वार ले जाया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी करते हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। प्राकृतिक आपदाओं में भी पुलिसकर्मी पूरे जोश के साथ फील्ड में ड्यूटी देते हैं। बारिश के समय पानी में खड़े रहकर तथा कड़कती धूप में तपते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हैं।

ड्यूटी का समय निर्धारित न होने के कारण उन्हें दिन रात 24 घंटे में से किसी भी समय ड्यूटी पर जाना पड़ता है,इसलिए वह अपनी नींद भी पूरी नहीं कर पाते जिसकी वजह से वह तनावग्रस्त हो जाते हैं और इससे कई प्रकार की बीमारियां उन्हें जकड़ लेती हैं। तनावग्रस्त होने के कारण बीपी शुगर इत्यादि बीमारियां भी पुलिसकर्मियों को जल्दी घेर लेती हैं। इसी प्रकार के तनाव के माहौल में पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखने के लिए पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को उनके परिवारों के साथ गंगा स्नान करने की अनुमति देकर उन्हें हरिद्वार भेजा है। जिसके लिए सरकारी वाहन का इंतजाम करके पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को पूरी सुरक्षा के साथ हरिद्वार ले जाया गया। 10 जून को फरीदाबाद से हरिद्वार के लिए 53 और 24 जून को 45 यात्रियों को गंगा स्नान के लिए ले जाया गया। इस प्रकार फरीदाबाद पुलिस द्वारा 98 यात्रियों को गंगा स्नान कराकर उन्हें तनाव से मुक्त करवाने का प्रयास किया गया है। इस यात्रा के खर्च का वहन फरीदाबाद पुलिस द्वारा किया गया है और आगे भी इसी प्रकार से पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को अलग-अलग स्थानों पर घूमने के लिए ले जाया जाएगा ताकि वह तनाव से मुक्त रहकर उसके बाद आराम से अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वाहन कर सकें।

Related posts

फरीदाबाद: किसान की खुशहाली का रास्ता किसान की खेत की मेड से होकर गुजरता है,जब तक देश का किसान मजबूत नहीं होगा, कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में खामियों को दूर किए बगैर ही बिजली विभाग में किए गए तबादलों के विरोध में प्रदर्शन 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब बनेंगी लखपति : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x