Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारियों को 25 जुलाई तक वार्षिक संपत्ति रिटर्न जमा करने के दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों को आगामी 25 जुलाई तक वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए अपनी चल और अचल संपत्तियों से संबंधित वार्षिक संपत्ति रिटर्न (31 मार्च, 2023 तक) जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव द्वारा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया हैै। इस पत्र में कहा गया है कि हरियाणा सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारी आचरण) नियम, 2016 के नियम 24(1) के अनुसार, सभी एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष की वार्षिक चल और अचल का संपत्ति रिटर्न हर साल 30 अप्रैल तक जमा करवाना होती है।

लेकिन पाया गया है कि कुछ एचसीएस(कार्यकारी शाखा) अधिकारियों ने चल और अचल संपत्तियों के संबंध में वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए अपना वार्षिक संपत्ति रिटर्न दाखिल नहीं किया है। ऐसे में निर्देश दिये जाते हैं कि आगामी 25 जुलाई तक वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए अपनी चल और अचल संपत्तियों से संबंधित वार्षिक संपत्ति रिटर्न (31 मार्च,2023 तक) जमा करवा दें।पत्र में कहा गया है कि चल और अचल संपत्ति की वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न में नकदी, बैंक शेष, जमा, ऋण और अग्रिम, शेयरों, प्रतिभूतियों, डिबेंचर, व बांड आदि में निवेश, आभूषण, वाहन, परिवहन के साधन, कोई भी बिजली व इलेक्ट्रॉनिक सामान या घरेलू सामान जैसे रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, एलसीडी, एलईडी, कंप्यूटर, वॉशिंग मशीन, फर्नीचर आदि शामिल होंगे। इसके अलावा अधिकारी, उसके पति या पत्नी अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लिए गए ऋण और अन्य देनदारियां, अर्जित या विरासत में मिली हुई अन्य चल संपत्तियां भी वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न में शामिल होगी ।

Related posts

हरियाणा के इतिहास में पहली बार 3 विधायकों को मिला सदन की कार्रवाई में सक्रिय भागीदारिता के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Ajit Sinha

हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की लहर चल रही, भारत जोड़ो यात्रा से इस लहर में और तेजी आयेगी – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में गौपाष्टमी पर्व पर भगवान श्री कृष्ण व गायों की गई आरती- पूजा-गौ भक्त को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x