Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अधिकारियों को फाइलों पर हस्ताक्षर के नीचे अपना पूरा नाम लिखने के दिए सख्त निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को फाइलों पर हस्ताक्षर के नीचे अपना पूरा नाम लिखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ,सहायक/डीलिंग-हैंड को अपने नाम के साथ हस्ताक्षर करने तथा नोट के बाईं ओर पूरी तारीख (दिन/महीना/वर्ष) लिखने के भी निर्देश दिए हैं।

यह संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकारी/कर्मचारी इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। वे टिप्पणियों/पत्राचार पर संक्षिप्त हस्ताक्षर का उपयोग कर रहे हैं और उच्च अधिकारियों को फाइलें भेजते समय फाइल पर हस्ताक्षर के साथ अपने नाम का उल्लेख नहीं करते हैं। इसलिए उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इन निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित व्यक्तियों/कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़: गृह मंत्री अनिल विज ने किया थाने में औचक निरिक्षण, के दौरान थाने के एसएचओ, इंस्पेक्टर व दो मुंशियों को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नायब तहसीलदार और पटवारी को तुरंत प्रभाव से किया निलंबित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने पनीर बनाने वाली कंपनी का किया पर्दाफाश, सैम्पल, कारण बताओ नोटिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x