Athrav – Online News Portal
नोएडा

सड़क पर चलती कार में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गोल चक्कर के पास एक चलती हुई रेंज रोवर कार में अचानक आग लग गई और आग ने देखते देखते भयानक रूप ले लिया। गाड़ी चला रहे शख्स ने आग की चिंगारियां को देखते ही गाड़ी से कूदकर बाहर आ गया। जिससे उसकी जान बच गई। आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर स्टेशन को दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब तक आग बुझा पाती तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई।

चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि पौने एक बजे फायर कंट्रोल रूम को सूरजपुर गोल चक्कर के पास रेंज रोवर कार में आग लगने की सूचना मिली, तत्काल फायर बिग्रेड की गाड़ी को मौके पर भेजा गया, आग पर काबू पा लिया गया, इस घटना किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

ज्वैलर का लूटने आए बदमाशों से जबरदस्त मुकाबला, शोर मचाया तो बदमाशों ने ज्वैलर को मार दी गोली, सीसीटीवी फुटेज कैद-देखें

Ajit Sinha

एनओसी और गाइडलाइंस में बिलंब: ट्विन टावर के डिमोलेशन के लिए विस्फोटक हरियाणा के पलवल से लाया जाएगा।

Ajit Sinha

एस्कॉर्ट एजेंसियां के आड़ देह व्यापार के लिए लुभावने आफ़र देकर लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, 5 महिला अरेस्ट-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x