Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नकली घी-मक्खन बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 5 अरेस्ट, 65 लाख के नकली घी एवं मक्खन बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:नोएडा की कोतवाली फेज 3 पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और पैकिंग में सस्ती और कम गुणवत्ता वाली कंपनियों के मक्खन और घी डालकर शहर और आस पास के कस्बों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के छह अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 65 लाख के मक्खन नामी ब्रांड के रैपर और नकली घी एवं मक्खन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद हुई है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े संजय, राजकुमार, आसिफ, साजिद और दीपक ब्रांडेड कंपनियों के रेफर में लपेटकर नकली और सब्सटेंडर्ड मक्खन की सप्लाई कर रहे थे. इस गिरोह का संचालन संजय और राजकुमार कर रहे थे, पुलिस को इस मामले में फरार चल रहे से छह आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। यह जानकारी नोएडा सेंट्रल की डीसीपी राम बदन सिंह ने कोतवाली फेज 3 में बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़े हुए मक्खन का सैंपल भर उसे जांच के लिए भेजा है.डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जीटी 58 सेक्टर 70 के एक मकान में नकली घी और मक्खन बनाने का कारोबार कर रहे हैं। सूचना पर टीम गठित कर छापा मारने की कार्रवाई की गई। इस दौरान गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, मौके से 65 लाख के मक्खन नामी ब्रांड के रैपर और नकली घी एवं मक्खन बनाने का सामान बरामद किया है।
राम बदन सिंह ने बताया कि मक्खन की बरामदगी की जानकारी मिलने के साथ ही फूड सेफ्टी ऑफिसर शमशुल नेहा की मौके पर पहुंची और पकड़े गए नकली मक्खन के सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया है, उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

करेंसी में ट्रेडिंग करने के डीमैट खाता खुलवा कर ठगी करने वाले गैंग पर्दाफाश कर एक साइबर ठग अरेस्ट।

Ajit Sinha

कार टो करने के दौरान कार में आए डेंट को लेकर पार्किंग में तैनात बउंसरो ने लड़की से की मारपीट, कार को तोड़ डाला, केस दर्ज

Ajit Sinha

कमलेश ज्वेलर्स के मालिक,उसके भाई,सुरक्षा गार्ड को गोली मार कर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला गैंगस्टर पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x