Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जीबीयू यूनिवर्सिटी में सिगरेट पीने के विवाद में, जिम्स के छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर मारपीट-लाइव फुटेज देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा : ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर सिक्योरिटी गार्ड की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों के साथ विवाद हो गया।  गार्ड्स एकत्र होकर हॉस्टल के छात्रों का हमला बोल दिया, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।  जिसमें 15 छात्र घायल हुए हैं, गार्डो ने हॉस्टल के छात्रों की कई मोटरसाइकिल भी तोड़ डाली।  ये  सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया है और दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर लिखकर मामले की जांच कर रही है। 

सीसीटीवी में कैद यह मारपीट, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में स्थित मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल की है जो जिम्स के विद्यार्थियों का  छात्रावास है।  रविवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने अपने पांच अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और छात्रावास में रहने वाले छात्रों से मारपीट की। छात्रावास में रहने वाले कई अन्य छात्र भी मौके पर आ गए। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड व उसके साथियों ने लाठी-डंडे से लैस होकर छात्रों को छात्रावास के कमरे में घुसकर पीटा। मारपीट में करीब 15 छात्र घायल हुए है।

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इकोटेक एक कोतवाली प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद कालेज प्रबंधन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस द्वारा 33 लोगों को हिरासत मे लिया गया है। छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनो पक्षो से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई  की जा रही है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related posts

प्लाईवुड के नीचे दबा कर ले जा रही ट्रक से लगभग 50 लाख रूपए कीमत की अंग्रेजी शराब की भरी हुई बोतलें बरामद।

Ajit Sinha

जितेंद्र उर्फ़ गोगी गैंग के दो सदस्यों को 12 पिस्टल व 30 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

शराब के अहाता में एंट्री दिलाने से मना किया तो निरीक्षक व एसएचओ को फोन धमकाने और गालियां देने लगा -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x