Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अपहृत नगेंद्र की लाश को क्राइम ब्रांच ने नैनीताल स्थित 150 फ़ीट गहरी खाई से किया बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर-15 स्थित अपहत नरेंद्र की लाश नैनीताल थाना टल्ली ताल एरिया से 150 फ़ीट गहरी खाई से नैनीताल पुलिस की सहायता से बरामद किया गया हैं। आरोपित पंकज ने फायरिंग करते हुए अपने बिजनेस पार्टनर नरेंद्र की सेक्टर -15 से फायरिंग करते हुए किया था। मृतक नरेंद्र के शव का नैनीताल में डॉक्टरों के बोर्ड के द्वारा किया जाएगा। पोस्टमार्टम होने के बाद नरेंद्र के मौत का सही कारण का पता चल पाएगा. आरोपित पंकज की तलाश में क्राइम ब्रांच की कई टीमें अभी लगी हुई हैं, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच की टीमों द्वारा आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही हैं, और तकनीकी सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीमें अपहृत नगेंद्र की तलाश और आरोपित की धरपकड़ के लिए आरोपित को फॉलो करती हुई उत्तराखंड पहुंची थी। क्राइम ब्रांच एवं थाना पुलिस की 10 टीमों ने व्यापारी की तलाश में सर्च अभियान चलाया था। मृतक नगेंद्र के ड्राइवर बंसी की शिकायत के आधार पर सेंट्रल थाने में आरोपित के खिलाफ अपहरण व अवैध हथियार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उनका कहना हैं कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि बिजनेस पार्टनर आरोपित पंकज को मृतक नगेंद्र से पैसे लेने थे मृतक द्वारा पैसा ना देने से आपसी मन मुटाव हुआ जिसकी वजह से झगड़ा चल रहा था। इसी बात को लेकर पंकज नगेंद्र के साथ रंजिश रखने लगा और 30 मई को जब नगेंद्र सेक्टर- 15 में अब गाड़ी में मौजूद था तो आरोपित ने उसका अपहरण कर लिया था। आरोपित पंकज को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

Related posts

लोक अदालत : आपसी सहमति से समाधान को प्राथमिकता

Ajit Sinha

24 प्रतिष्ठानों को सेक्टर -10 में फिर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने किया सील

Ajit Sinha

शेयर ब्रोकर पति-पत्नी ने आज एक साथ फांसी लगा कर एक फ्लैट में कर ली आत्महत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x