Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मैं आपकी समस्या लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलूंगा – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने विधायक राजेश नागर से मिलकर अपनी रोजी रोटी पर संकट की जानकारी दी। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार 35 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है, लेकिन उन्हें डर है कि इसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मैं आपकी चिंता से वाकिफ हूं और इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलूंगा और आपकी चिंता को दूर कराने के लिए प्रयास करूंगा।

आउटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विधायक राजेश नागर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने अपनी सेवाओं के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा विधेयक का प्रस्ताव विधानसभा में लाने, पार्ट 2 कर्मचारियों के पदों को रिक्त न समझ कर भरा हुआ माने जाने, वेतन में वृद्धि इत्यादि मांगें शामिल थीं। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने नियमित भर्ती के सभी नियमों को लागू कर हमारे जैसे सात हजार कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में भर्ती किया था जिनको तीन से लेकर 15 वर्ष तक का समय हो गया है। परंतु वह अभी भी नियमित नहीं हुए हैं लेकिन अब सरकार जबकि 35 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है तो हमें डर है कि हमारी नौकरी न चली जाए। यदि ऐसा होता है तो हजारों परिवारों में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। जिसे सेवा सुरक्षा अधिनियम लाकर बचाया जाए। विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह स्वयं कर्मचारियों का ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। नागर ने कहा कि हमारी मनोहर सरकार ने एक लाख पदों पर भर्ती करने की योजना पर काम शुरू किया है। पहली बात तो यही होगी कि आप लोगों की आशंका निर्मूल होगी, यदि ऐसा नहीं भी होता है तो सरकार ने आपके लिए भी कुछ अच्छा सोचा होगा। मैं इस बारे में बात करूंगा। मुझे उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।इस अवसर पर प्रधान राम रतन, उपप्रधान नितिन शर्मा, प्रेस सचिव सतवीर, रविन्द्र कुमार, जितांशु चावला, सौरव सिंह, सदानंद, अनुज कालिया, कुंवर पाल, राजेश कुमार, हरदेव सिंह, दीपक कौशिक, भारत पाल, राम खिलाड़ी, रामचंद आदि अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं और स्वस्थ रहकर करें जन सेवा : डीजीपी प्रशांत अग्रवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट का एक साथ चला तीन बुलडोजर इस्माइलपुर में, जमकर की तोड़ फोड़ की कार्रवाई, जारी रहेगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सुरक्षा बलों पर हमलों की बढ़ती घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x