Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एन.आई.टी स्थित दशहरा मैदान में सिद्धपीठ हनुमान मंदिर द्वारा भरत मिलाप का आयोजन बड़ी धूम- धाम से किया गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एन.आई.टी स्थित दशहरा मैदान में सिद्धपीठ हनुमान मंदिर द्वारा भरत मिलाप का आयोजन बड़ी धूम- धाम से किया गया जिसमें मंदिर के प्रधान व जन- जन के प्रिय राजेश भाटिया व चैयरमेन संजय शर्मा ने श्री राम,लक्ष्मण व सीता जी का रोली द्वारा तिलक लगाकर राज्य भिषेक किया। और आरती कर भगवान का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस पावन मौके पर भरत, शत्रुघन के अलावा हनुमान ने भी श्री राम जी का तिलक लगाकर राज्य भिषेक किया।
राज्य भिषेक  के मौके पर प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि पिता की आज्ञा का पालन करते हुए श्री राम ने 14 वर्षों तक जंगलो की खाक छानी और जब वह वापिस अयोध्या लौटे तो अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था और नगर वासियों ने उन्हें अयोध्या की गद्दी पर बैठकर उनका राज्य भिषेक किया था। श्री भाटिया ने कहा कि हमें भी अपने मात- पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए और बुराई की ओर न जाकर अच्छाई को गले लगाना चाहिए।
इस मौके पर नीरज भाटिया प्रधान व्यापार मंडल जवाहर कालोनी,मानक चंद भाटिया,राधेश्याम भाटिया मंडल अध्यक्ष ,सोमनाथ ग्रोवर,अजय नौनिहाल सेवा समिति प्रधान,संजय खत्री उपप्रधान, सुंदर बजाज, राजे भाटिया,राकेश भाटिया, गंगा भाटिया,राजेश रतरा, राकेश खन्ना, विजय कथूरिया, अजय शर्मा, निशि अदलक्खा प्रिंसिपल,सुमन अरोड़ा,सोनिया अरोड़ा, रजनी बजाज सचिव,जनक भाटिया कोषाध्यक्ष,दीक्षा शर्मा, नीना रतरा, मोहन भाटिया शक्ति सेवा दल से, प्रकाश शर्मा शिव शंकर सेवा दल से, रमेश भाटिया बननू बिरादरी प्रधान, सुनील, प्रेम बब्बर, हंसराज वोहरा,विपिन के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे।  पूर्व पार्षद राजेश भाटिया के सफल मंच संचालन ने लोगो को बांधे रखा।

Related posts

फरीदाबाद: मेट्रो हॉस्पिटल अब बिल्डरों एंव प्रॉपर्टी डीलरों, उनके परिजनों का सस्ते दरों पर करेगा इलाज, दिए”मेट्रो स्मार्ट हेल्थ कार्ड” ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला व पुरुषों की जांच के उपरान्त जो तथ्य सामने हैं,उनके मुताबिक़ पुरुषों में भी प्रजनन क्षमता कम हो रही है डा. सविता।

Ajit Sinha

गांव धौज में 15 एकड़ भूमि पर विकसित एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट , फरीदाबाद की टीम ने आज की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x