Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बारिश से बचने के लिए सैलून के बाहर खड़ी नाबालिग लडकी को अंदर खींच कर ,दुष्कर्म की वारदात के आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नाबालिग लड़की स्कूल से पढ़कर घर आ रही थी,इस दौरान अचानक रास्ते में तेज बरसात आ गई। बरसात से बचने के लिए लड़की सैलून के सामने खड़ी हो गई। सैलून संचालक ने नाबालिग लड़की को सैलून के अंदर खींचकर दुष्कर्म वारदात को अंजाम दिया। इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल के द्वारा तुरंत कार्रवाई के दिए गए। के निर्देश पर थाना आदर्श नगर में आरोपित के तहत मामला दर्ज कर अरेस्ट कर लिया। ये सनसनीखेज वारदात गत 29 मई दोपहर की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित का नाम प्रवीण (23) है। आरोपित मूल रूप से गुरुग्राम के घेंघोला गांव का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ पीड़िता की मां की शिकायत पर चाकू दिखा व डरा कर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया है कि पीडिता स्कूल में पढती है। पीडिता स्कूल से पढकर घर की तरफ आ रही थी जो रास्ते में बारिश आ गई थी। बारिश से बचने के लिए सैलून के बाहर खडी थी जिसको आरोपित ने अंदर खींचकर, चाकू दिखाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग लड़की के घर समय पर नहीं पहुंचने पर पीड़िता की मां ढूंढते हुए मौके पर आई तो लडकी चक्कर खाकर गिर गई। पीड़िता की मां के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर डायल 112 पुलिस टीम आई। पुलिस टीम ने लडकी को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित के खिलाफ पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में दुष्कर्म वह अवैध हथियार की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को पुलिस टीम ने सेक्टर-62 एरिया से अरेस्ट कर लिया है। आरोपित से पूछताछ में पता चला की पीड़िता उसकी दुकान के बाहर खड़ी है जिसको आरोपित ने मौका देखकर अपनी दुकान के अंदर खींच लिया, और चाकू दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित पूर्व में थाना सिटी बल्लभगढ़ के एरिया में भी पोक्सो की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपित अभी जमानत पर है। आरोपित से चाकू व मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

गुरुग्राम पुलिस के 12 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त,पुलिस अधिकारियों ने दी विदाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक सोसायटी के एक फ्लैट में 27 वर्षीय महिला की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है, ये आत्महत्या है या हत्या इसकी जाँच जारी है।

Ajit Sinha

क्यारी फ़ाउंडेशन ने खोला एक नया सेंटर – ग़रीब बच्चों को मिलेगी मुफ़्त शिक्षा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x