Athrav – Online News Portal
दिल्ली

आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर अब भारी वाहनों की आवाजाही शुरू,हाई-टेंशन वायर की शिफ्टिंग हुई पूरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:हाई-टेंशन तारों के सफलतापूर्वक शिफ्टिंग के बाद आश्रम डीएनडी फ्लाईओवर एक्सटेंशन को अब भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी खोल दिया गया है। इससे सब भारी वाहन इस महत्व पूर्ण रास्ते से बिना किसी परेशानी से आवाजाही कर सकेंगे। और इससे दूसरी सड़कों पर ट्रैफिक का लोड कम होगा।इस विषय में साझा करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि शहर में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहा है। हाल ही में आश्रम डीएनडी फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर हाई-टेंशन वायर शिफ्टिंग का सफलतापूर्वक पूरा होना एक मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा कि पहले सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों को इन तारों की उपस्थिति के कारण फ्लाईओवर का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप यात्रा में अधिक समय लगता था और वैकल्पिक मार्गों पर भीड़भाड़ होती थी।उन्होंने कहा कि हाई-टेंशन तार की शिफ्टिंग के बाद अब यहाँ से भारी वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी और रोज़ाना हज़ारों वाहनों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी मंत्री ने साझा करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों के भीतर सराय काले खां से लाजपत नगर तक लूप के कनेक्शन का काम भी पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  के नेतृत्व में, पीडब्ल्यूडी शहर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और उसे बढ़ती आबादी की जरूरतों के अनुसार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में यातायात को सुगम बनाने और सड़कों से भीड़भाड़ को कम करने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता देकर, विभाग शहर की तरक्की को नई दिशा दे रहा है।

Related posts

कांग्रेस ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, ‘बनाकर फेसबुक को हथियार, भाजपा ने किया नफरत का व्यापार’-देखें वीडियो

Ajit Sinha

पंडित नेहरू ने पाप किया है, तीन दिन और युद्ध विराम ना होता तो आज पूरा कश्मीर हमारा होता, पीओके लेकर रहेंगे-शिवराज

Ajit Sinha

उसे अपनी मां के प्रति मृतक के गलत इरादों पर संदेह था। उसके व्यवहार से क्रोधित था, इसलिए उसने विकास की हत्या कर दी, अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x