Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर आज “अथर्व न्यूज़” के संपादक अजीत सिन्हा के निवास स्थान पर पहुंचे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा के विधायक राजेश नागर ने आज एनडीटीवी इंडिया व टाइम्स नाउ नव भारत न्यूज़ चैनल , फरीदाबाद के वरिष्ठ पत्रकार व “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा, निवास स्थान व कार्यालय मकान नंबर -1880 ए, सेक्टर -29 , हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी पर शाम लगभग साढ़े 5 बजे पहुंचे जहां पर “अथर्व न्यूज़” के संपादक अजीत सिन्हा, पूर्व मनोनीत पार्षद राजेश तंवर, सेक्टर -29, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्रधान राज मेहता, पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह, हरपाल त्यागी, बी के मिश्रा , दिलीप, योगेश दत्त उर्फ़ सोनी, ए के सक्सेना के साथ सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान सेक्टर -29, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आरडब्ल्यूए के प्रधान राज मेहता के अलावा अन्य निवासियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी, जिसे विधायक राजेश नागर ने जल्द ही सभी समस्याओं को पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस सेक्टर -29 में समस्या को जल्द ही खत्म करने की भर पुर कोशिश करेंगे। इसके बाद विधायक राजेश नागर उपस्थित लोगों के साथ इसी सेक्टर – 29 की हनुमान पार्क में पहुंचे, और हनुमान पार्क में क्या- क्या कार्य करना हैं, और सुंदर कैसे बनाना हैं, उस स्थान को करीब से देखा, और लोगों से मिलते , जुलते और मुस्कुराते हुए चल दिए ।

Related posts

हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद जिले की सभी 6 विधानसभाओ के लिए सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन की नियुक्ति की है।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इको ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड पर ठोका 25 लाख रुपए का जुर्माना।

Ajit Sinha

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की फरीदाबाद जिला इकाई द्वारा वैश्य अग्रवाल सम्मेलन का किया आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x