Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ईएसआई ने सरपंच के मार्फत की 30,000 रिश्वत की मांग, दोनों गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरूक्षेत्र जिले के बाबैन गांव के सरपंच को पुलिस के ईएसआई के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही ईएसआई को भी गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि बिचौलिए की भूमिका में काबू किए गए सरपंच की पहचान संजीव कुमार उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है, जबकि ईएसआई की पहचान जसविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को बाबैन, कुरुक्षेत्र निवासी महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
                 
शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क कर आरोप लगाया कि पुलिस ईएसआई जसविन्द्र सिंह सरपंच के मार्फत बाबैन थाने में दर्ज एक केस में उसके भतीजों को गिरफ्तार नहीं करने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। इस मामले में आरोपी 10,000 रुपये पहले ले चुके थे। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद रेड करने के लिए टीम का गठन किया और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में शिकायत कर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपी सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  इस संबंध में एसीबी थाना अंबाला में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

Related posts

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में नेतृत्व विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: चौ. देवीलाल के कदमों पर चलते हुए हरियाणा हित में सदैव समर्पित- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

शराब पीने के दौरान आपस में हुए गाली -गलौज में एक युवक ने अपने साथी को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वॉर कर, कर दी सनसनीखेज हत्या -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x