Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : विधवा से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एक शख्स को घर में घुस कर एक विधवा के साथ बलात्कार करना काफी मंहगा पड़ा लोगों ने पकड़ कर उस शख्स की जमकर पिटाई की के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में सेक्टर -55 थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376,451, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी अंकुश  को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा कि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी हैं और उसके दो बच्चे हैं। उसके परवरिश के लिए वह एक कंपनी में नौकरी करती हूँ। वहां पर उसको अंकुश नाम का एक लड़का मिला जिसने उसके साथ शादी करने की बात की थी। वह उसकी बातों में आ गई और उससे उसका मिला जुलना शुरू कर दिया। यह सिलसिला पिछलें दो महीनों से लगातार चल रहा था।  इस दौरान आरोपी अंकुश ने उसके साथ बलात्कार किया। उसका कहना हैं कि बीते 27 सितंबर -17 को पलवल निवासी अंकुश उसके  घर की दीवार फांद कर, घर में चुपके से घुस आया और उसके साथ जबरन बलात्कार करने की कोशिश की। उसका कहना हैं कि इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य आ गए और अंकुश को  पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया हैं कि इस दौरान आरोपी अंकुश की लोगों ने जम कर पिटाई की। पुलिस की मानें तो आरोपी  अंकुश को गिरफ्तार कर लिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

हरियाणा के तीन पुलिसकर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिए चुना गया

Ajit Sinha

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला:जाने-माने रॉक/पॉप बैंड यूफोरिया के धूम पिचक धूम ने बडी चौपाल पर मचाई धूम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ फेज -2 औद्योगिक क्षेत्र को सौंदर्यीकरण बनाने की दिशा में पहला कदम, निगमायुक्त धीरेन्द्र ने किया पौधरोपण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x