Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 201 हुक्का बार पर छापे, 7 व्यक्ति अरेस्ट- अनिल विज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार पुलिस के प्रहार ऑपरेशन के तहत गत दिवस पूरे राज्य में 201 हुक्का बार पर छापे मारे गए और इन हुक्का बार से 82 हुक्का, 331 पैकेट फलेवर, 7 कोल कैंस, 23 चिल्म, 13 पाईप, 3 टीवजर्सज, 2 हीटर, 4 ब्लैंक फ्लेवर, 3 कोल पैकेट, 10 टयूब और गांजा पत्ती बरामद की गई। इसके अलावा, पुलिस ने प्रहार ऑपरेशन के तहत 16 एफआईआर, 3 डीडीआर दर्ज करके 7 लोगों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। विज ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता के अंतर्गत इन हुक्का बार पर प्रहार किया गया है और अब हुक्का बार में हर्बल हुक्का की आड में नशे को परोसने नहीं दिया जाएगा।

विज ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि पूरे राज्य में चलाए गए इस अभियान के तहत अब सरकार का प्रहार रहेगा और सरकार इन हुक्का बार की आड में युवाओं के जीवन को खराब करने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं देगी।  गत दिवस चलाए गए अभियान के तहत कई स्थानों से निकोटिन और गांजा जैसे प्रतिबंधित वस्तुओं को बरामद किया गया है।उन्होंने इस अभियान के तहत जिलावार जानकारी देते हुए बताया कि गुरूग्राम में 16 हुक्का बार पर छापे मारे गए जिनमें 15 हुक्का, 10 टयूब, 12 चिमनी, एक कोलबाक्स, एक हीटर, 24 फलेबर पैकेट और गांजा पत्ती बरामद की गई है। गुरुग्राम में एक मामला दर्ज किया गया और 3 डीडीआर पंजीकृत की गई है। इसी प्रकार, फरीदाबाद में 3 हुक्का बार पर छापे मारे गए जिनमें 8 हुक्का और 16 फलेबर पैकेट बरामद किए गए हैं। फरीदाबाद में तीन मामले दर्ज किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।विज ने बताया कि पंचकूला में 26 हुक्का बार पर छापे मारे गए जिनमें 25 हुक्का, 91 फलेबर पैकेट, 5 चिल्म और दो पाइप बरामद किए गए। कुरुक्षेत्र में 40 हुक्का बार पर छापे मारे गए जिनमें 4 हुक्का और 2 फलेबर पैकेट बरामद किए गए तथा एक मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पानीपत में 4 हुक्का बार पर छापे मारे गए जिनमें 3 हुक्का और 18 फलेबर पैकेट बरामद किए गए और एक मामला दर्ज किया गया। करनाल में 14 हुक्का बार पर छापे मारे गए जिनमें 7 तंबाकू सहित हुक्का, 3 खाली हुक्का और 35 फलेबर पैकेट बरामद किए गए तथा दो मामले दर्ज किए गए।उन्होंने बताया कि रोहतक में एक हुक्का बार पर छापा मारा गया जिसमें 83 फलेबर पैकेट बरामद किए गए तथा एक मामला दर्ज किया गया। झज्जर में 2 हुक्का बार पर छापे मारे गए जिनमें 2 हुक्का और 32 फलेबर पैकेट बरामद किए गए और दो मामले दर्ज किए गए। हिसार में 4 हुक्का बार पर छापे मारे गए जिनमें 10 पाईप सहित हुक्का, 15 फलेबर पैकेट, 4 खाली फलेबर,  3 कोल पैकेट, 2 चिल्म बरामद की गई तथा चार मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार, सिरसा में 2 हुक्का बार पर छापे मारे गए जिनमें 5 हुक्का, 15 फलेबर पैकेट, 2 कोल कैंस, 4 चिल्म, एक पाईप, 3 टीवजर्स, एक हीटर बरामद किया गया तथा एक मामला दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।गृह मंत्री ने बताया कि इसके अलावा, अंबाला में 20 हुक्का बार, यमुनानगर में 7 हुक्का बार, रेवाड़ी में 6 हुक्का बार और नारनौल में 56 हुक्का बार पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि अंबाला, कुरुक्षेत्र और नारनौल में कोई हुक्का बार नहीं हैं परंतु इन जिलों में इन स्थानों में हुक्का परोसने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा विभिन्न होटलों/ पूल/ गेम साइट/ रेस्टोरेंट की जांच की गई।

Related posts

अरावली वन क्षेत्र व पीएलपीए नोटिफाई जमीन में सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे : उपायुक्त यशपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : टीवी पत्रकार हरीश गौड़ की धर्मपत्नी व पत्रकार सचिन गौड़ की चाची स्व. कृष्णा गौड़ की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे शहर के दिग्गज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लायन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ए-1, रिजन-3 के 13 क्लबों की संयुक्त शपथ समारोह हुआ सम्पन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x