Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी नरेंद्र कादियान के नेतृत्व में हुक्का बार में पुलिस का छापा, प्रतिबंधित कई हुक्का बरामद,अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान ने एनआईटी -5  स्थित डाउनटाउन हुक्का बार में रेड करके हुक्का बार से प्रतिबंधित हुक्का जब्त करके हुक्का बार संचालक के खिलाफ उचित कानून के तहत कार्रवाई की हैं। पकड़े गए आरोपित का नाम शुभम हैं, जो एनआईटी फरीदाबाद का रहने वाला हैं।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि एनआईटी -5 नंबर मार्केट में डाउनटाउन नामक बार में प्रतिबंधित हुक्का बार चल रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर बार में प्रतिबंधित हुक्का सर्व किया जा रहा था।

पुलिस द्वारा मौके से प्रतिबंधित 5 हुक्का व निकोटिन पदार्थ से युक्त 5 डिब्बे जब्त किया गया है। पूछताछ करने पर बार में मौजूद युवकों से पता चला कि उन्हें फ्लेवर्ड हुक्के के नाम से हुक्का सर्व किया जा रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार को बुलाकर चेक करवाया गया तो इसमें निकोटिन की मात्रा पाई गई। इस प्रकार के फ्लेवरड हुक्का में निकोटिन का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। पूछताछ के दौरान पता चला कि बार मालिक शुभम मौके से फरार है जिसे बाद में काबू किया गया। एनआईटी थाने में बार मालिक के खिलाफ मुकदमा तंबाकू नियंत्रण कानून व विष अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में कानून के तहत कार्रवाई की गई हैं। 

Related posts

केनरा बैंक के एटीएम मशीन काट कर अज्ञात लूटेरे उसमें रखे तक़रीबन सवा 7 लाख रूपए लूट कर ले ग , केस  दर्ज 

Ajit Sinha

दंत चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य और फिजियो कैंप्स लगाए गए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आरडब्ल्यूए एसोसिएशन की ओर से डीएवी स्कूल में आयोजित तीज महोत्सव में कई मंत्रियों और सांसदों की पत्नियों ने शिरकत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x