Athrav – Online News Portal
गुडगाँव फरीदाबाद राजनीतिक

नेताओं द्वारा भाजपा-जजपा छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में हुए शामिल, सिलसिला जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राव धर्मपाल की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। परिवार की तरफ से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुड्डा ने कहा कि राव साहब का एक कर्मयोगी थे। उनका पूरा जीवन देश व समाज को समर्पित रहा। एक जनप्रतिनिधि, विधायक और मंत्री के तौर पर उन्होंने हरियाणा और खासकर गुरुग्राम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो अपने पीछे जो रिक्त स्थान छोड़कर गए हैं, उसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।  

इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोहराया कि देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को इंसाफ मिलना चाहिए। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनकी निष्पक्षता के साथ जांच जरूरी है। इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा छोड़कर आए करीब आधा दर्जन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इनमें प्रमुख रूप से सुभाष पांचाल (भाजपा जिला उपाध्यक्ष, फरीदाबाद), अनिल (भाजपा ब्लॉक समिति सदस्य), अमित (भाजपा मंडल अध्यक्ष, पानीपत) आदि शामिल हैं। सभी ने कांग्रेस की नीतियों और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। हुड्डा ने सभी का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत किया और पार्टी में पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया।

Related posts

21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में साक्ष्य नष्ट करने व तथ्य छुपाने के इरादे से शव को सुनसान जगह पर फेंकने के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद के निकट नेशनल हाइवे -2 पर जबरदस्त सड़क हादसा: एक्सेस 4 कार में सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर।   

Ajit Sinha

हरियाणा: वैक्सीनेशन को लेकर देश के 24 बड़े शहरों में करवाए गए सर्वे में गुरूग्राम प्रथम-अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x