Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में इनेलो और आप छोड़कर दो बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में इस बार चुनाव की महज औपचारिकता बाकी है। जनता ने पहले ही बदलाव का मन बना लिया है। इस बार लोग बीजेपी-जेजेपी को सत्ता से बेदखल करके बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। लगातार कांग्रेस में अन्य दलों के नेताओं की जॉइनिंग से उत्साहित हुड्डा ने यह दावा किया। पिछले कुछ महीनों में बीजेपी, जेजेपी, इनेलो, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों को छोड़कर करीब 50 बड़े नेता कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं। 

इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) निर्मला सिकरीवाल ने कांग्रेस ज्वाइन की। साथ ही आम आदमी पार्टी के एससी सेल के हरियाणा उपाध्यक्ष (मध्य जोन) और महिला एवं बाल विकास विभाग के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट रमेश सिकरीवाल ने भी कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए दोनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।हुड्डा ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान सम्मान का भरोसा दिलाया है। दोनों नेताओं ने बताया कि बीजेपी-जेजेपी से परेशान जनता अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनेगी और हरियाणा फिर से विकास के मामले में नंबर वन प्रदेश बनेगा।

Related posts

पलवल के सी बर्ड कंपनी जोकि टाटा की हैं, में भयंकर आग लग गई, लगी आग में करोड़ों का सामान जलकर ख़ाक, देखिए वीडियो।    

Ajit Sinha

अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे इंटरनेशनल कॉल सेंटर का हरियाणा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 9 आरोपित अरेस्ट 

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, लाइव सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x