Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

 

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेंद्रगढ:  क्षेत्र के गाँव पाली में शनिवार को सैनिक सुरेश कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा पुलिस के जवानो ने शस्त्र झुकाकर उन्हें सलामी दी।  उनकी चिटा को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र सुमित कुमार ने दी।  उनके शव के साथ आये नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह ने बताया की सैनिक सुरेश कुमार पंजाब राज्य के संगरूर की तीन बटालियन में कार्यरत थे। वे अपने घर से छुट्टी पूरी होने पर दो दिन पहले ही अपनी बटालियन में गए थे।

शुक्रवार को साइन में दर्द होने पर उन्हें  करवाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके सैनिक सुरेश कुमार 2005 में भर्ती हुए थे।  वे अपने पीछे पत्नी कौशिल्या और दो पुत्रो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।  प्रशासन की और से महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी रमेश कुमार , आकोड़ा चौकी  इंचार्ज कृपाल सिंह ने पुष्प अर्पित किया।  पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक , गाँव के सरपंच सुरेंद्र कुमार , मलखान सिंह ,विनोद पाली , राकेश तंवर सहित अनेको ग्रामीणों ने पहुंचकर सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किये तथा शोक संतृप्त  परिवार को सांत्वना दी।

Related posts

चुनावों को आता देख उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने शुरू किया ढोंग: लखन कुमार सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड पर सड़क हादसे में मारे गए तीनों लड़कों की पहचान हो गई, शवों को पुलिस ने परिजनों को सौपा।

Ajit Sinha

सिग्नल पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x