Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :बी.के. अस्पताल परिसर तथा ग्राम सिही स्थित सूर स्मारक स्थल का दौरा करके स्वच्छता ही सेवा मिशन का लिया जायजा,डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  उपायुक्त समीरपाल सरो ने आज स्थानीय बी.के. सामान्य अस्पताल परिसर तथा ग्राम सिही स्थित सूर स्मारक स्थल का दौरा करके स्वच्छता ही सेवा मिशन की प्रगति व कामयाबी का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा, बल्लबगढ़ के एसडीएम प्रताप सिंह तथा नगर निगम के संयुक्तायुक्त अमरदीप जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री सरो ने सर्वप्रथम बी.के. अस्पताल पहुंच कर आपातकालीन वार्ड, ओपीडी नवजात बच्चों के निक्कू केन्द्र, शिशु रोग वार्ड, प्रतीक्षालय, लिफ्ट एरिया, सीटी स्कैन केन्द्र, ब्लड बैंक, महाराजा अग्रसैन स्नेह भोज सुविधा तथा सिविल सर्जन कार्यालय सहित कई अन्य चिकित्सा इकाईयों का दौरा करके सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सिविल सर्जन सहित अन्य चिकित्साधिकारियों को आदेश दिए कि आगामी 02 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत रूप में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो जानी चाहिए। श्री सरो ने अस्पताल परिसर में पेड़-पौधों की छटाई तथा पार्क व्यवस्था को भी दुरूस्त करने बारे आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अपने हाथों से कूड़ा कर्कट उठा कर सफाई अभियान में और अधिक तेजी लाने का संदेश दिया। श्री सरो ने जानकारी दी कि एनएचपीसी द्वारा दिए जा रहे 50 लाख रूपये के सहयोग से बी.के. अस्पताल के लिए 11 एम्बुलैंस खरीद कर दी जायंेगी।
उपायुक्त ने इसके उपरान्त सूर स्मारक पर झाडू लगा कर स्वच्छता ही सेवा अभियान में तेजी लाने का जन आह्वान किया। श्री सरों ने सूर स्मारक पर पुष्पांजलि देकर महाकवि संत सूरदास को नमन किया। श्री सरो ने सिही गांव निवासी स्वर्गीय पं0 राजदेव शर्मा की भी सूर स्मारक स्थल पर आयोजित तेरहवीं एवं पगड़ी रस्म क्रिया में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्पांजलि देकर ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने महाकवि सूरदास स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदेव शर्मा द्वारा ग्रामवासियों की ओर से गुडईयर कम्पनी चैक पर बनाए जा रहे मैट्रो स्टेशन का नाम संत सूरदास मैट्रो स्टेशन सिही रखने की मांग पर संज्ञान लेते हुए लोगों को आश्वस्त किया।

Related posts

फरीदाबाद: माता अमृता अस्पताल आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: अपराध और अपराधी की महिमामंडित करने से बचे लोग ताकि युवा अपराध की और न हो आकर्षित -शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के स्निफर डॉग्स बने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी ताकत, छह माह में 48 मामलों का सफल खुलासा.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x