Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

फरीदाबाद नगर निगम का क्लर्क 4000 रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम फरीदाबाद के एक क्लर्क को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है। पकड़ा गया आरोपित प्रॉपर्टी ओनर शिप  में आईडी बदलने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी ने वर्तमान में नगर निगम, फरीदाबाद की हाउस टैक्स शाखा में कार्यरत क्लर्क संजीत को अरेस्ट किया है।
   
डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी शिकायतकर्ता ने प्रॉपर्टी ओनरशिप में आईडी बदलने से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नगर निगम फरीदाबाद की हाउस टैक्स शाखा से संपर्क किया। आरोपित क्लर्क ने शिकायतकर्ता से इस काम के बदले रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता जो रिश्वत नहीं देना चाहता था उसने ब्यूरो से संपर्क किया। तथ्यों की जांच के बाद एसीबी एक टीम गठित की गई जिसने रेड करते हुए आरोपित  संजीत को 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट  किया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपित  के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts

वारदात की फिराक में घूम रहे 3 बदमाश पकड़े गए, जिनके पास से 2 पिस्टल, एक कट्टा, 4 मैगजीन और 30 कारतूस बरामद की है-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए बैनर होडिंग लगाने के लिए स्थान निश्चित किए गए।

Ajit Sinha

स्वयंभू मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ देशद्रोह और अलगाववाद के तहत पुलिस स्टेशन भोंडसी में केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x