Athrav – Online News Portal
नोएडा

क्रिकेट खेलने दौरान निर्माणाधीन नाले में गिरकर डूबने से सात साल के बच्चे की मौत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली इलाके में स्थित बेगमपुर गांव एक निर्माणा धीन नाले में गिर कर सात साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद लोगों ने प्राधिकरण और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।  सात साल का सद्दाम अपने परिवार के साथ बेगमपुर गांव में रहता था, उसके पिता ऑटो चलाते हैं। देर शाम जब सद्दाम अपने तीन दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। 

उसी दौरान बॉल पास में ही नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाये जा रहे निर्माणाधीन नाले की तरफ चली गई,  बॉल के पीछे दौड़ रहा सद्दाम नाले में गिर गया, मे12 फीट गहरे नाले में पानी भरा हुआ था ,जिसमें वह डूबने लगा जिसे देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।  आसपास से लोग वहां पहुंचे और उसको बाहर निकाला और उसे बचाने के लिए प्रयास किया और सद्दाम को शारदा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।  सद्दाम की मौत की खबर फैलते बेगमपुर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से बच्चे की जान गई है, क्योंकि नाले और निर्माण के दौरान कोई सेफ्टी के उपाय नहीं किए गए थे।  इस घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Related posts

औद्योगिक विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर ग्रेटर नोएडा 20 और बुलंदशहर के 60 गाँव को नोएडा में शामिल किया।

Ajit Sinha

कॉल सेंटर में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे पांच लोग को रेस्क्यू कर आग पर काबू पाया गया,सामान जलकर खाक

Ajit Sinha

ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x