Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: परिजनों के साथ सो रहे 12 वीं के छात्र की घर में घुसकर अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार मार कर की हत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात सेक्टर -23 की संजय कॉलोनी के एक मकान के कमरे में सो रहे 12 वीं क्लास के एक छात्र की अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार मारकर की हत्या कर दी, और घटना स्थल से बाइक पर सवार हो कर फरार हो गया। इस सनसनीखेज की वारदात की खबर पूरे इलाके में फैल गई, और इस वारदात की खबर मिलते ही इलाके की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी, और छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया ,और अज्ञात हत्या आरोपित की सरगर्मी से पुलिस ने तलाश शुरू कर दी हैं। मरने वाले छात्र का नाम विशाल , उम्र लगभग 19 साल हैं।

पुलिस प्रवक्ता बताते हैं कि इस वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज तथा क्राइम ब्रांच डीएलएफ, 65 तथा बड़खल सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उनका कहना हैं कि पुलिस को दी शिकायत में उसके पिता ने बताया कि वह बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं और यहां संजय कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है जिसमें विशाल सबसे बड़ा है। विशाल की उम्र करीब 18-19 वर्ष है और उसने अभी 12वीं कक्षा पास की थी। मृतक विशाल के पिता अपनी पत्नी और बच्चों को घर पर छोड़कर रात को ड्यूटी पर गए थे।

रात को विशाल अपने परिजनों के साथ ही सो रहा था। करीब 1 बजे एक अज्ञात शख्स घर में घुसा और उसने धारदार हथियार से विशाल को छाती, पेट तथा मुंह पर चोट मारी। विशाल जब एकदम से चिल्लाया तो मृतक के छोटे भाई ने उस शख्स को पकड़ने की कोशिश की परंतु वह मौके से फरार हो गया। मृतक विशाल के परिजनों ने विशाल की किसी व्यक्ति के साथ रंजिश के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करके सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा मामले में जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा

Related posts

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ हुआ श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का करार

Ajit Sinha

हरियाणा 112‘ (ईआरएसएस) परियोजना के सफल लॉन्च के लिए एडीजीपी डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

हरियाणा में अब स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क के जरिए राजस्व संग्रह में काफी इजाफा हो रहा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x