Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का 100 फीसदी काम हुआ पूरा,पीएम मोदी हरियाणा को दी बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:केंद्र व हरियाणा में डबल इंजन की सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे विकास कार्यों के सफलता में आज एक और आयाम जुड़ गया जब हरियाणा में शत -प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की तारीफ करते हुए कहा कि रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन होने से विकास के कई नए अवसर उपलब्ध होंगे।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर हरियाणा में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का 100 फीसदी कार्य पूरा होने की जानकारी दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री का हरियाणा वासियों की ओर से धन्यवाद किया। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रेरणा से हरियाणा राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शत प्रतिशत रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन से नागरिकों को बहुत लाभ होगा। साथ हो पर्यावरण के लिए भी यह कदम अहम साबित होगा।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग:श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर बोली कांग्रेस- भाजपा-आरएसएस ने श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात किया।

Ajit Sinha

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी यह जान लें कि वे कानून से उपर नहीं हैं-गौरव भाटिया

Ajit Sinha

पंजाब की किसान महा चौपाल में खरगे-राहुल ने मोदी सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को जमकर घेरा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x