Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: करियर निर्माण करेगा इनोवेटिव स्किल स्कूल-नेहरू


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने कहा कि अच्छे करियर का निर्माण करना ही शिक्षा का उद्देश्य है। यह लक्ष्य इनोवेटिव स्किल स्कूल पूरा करेगा। बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, साइबर और डाटा से जुड़े हुए विषयों में पारंगत करने की आवश्यकता है। इंडस्ट्री इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित लोगों का इंतजार कर रही है। वह मंगलवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी इनोवेटिव स्किल स्कूल की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। कुलपति राज नेहरू ने कहा कि हम शिक्षा के शुरुआती दौर में उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहे हैं। इनोवेटिव स्किल स्कूल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह देश का अपने प्रकार का पहला विद्यालय है। हमने इनोवेटिव स्किल स्कूल में पाठ्यक्रम और विषयों के संदर्भ जो नए प्रयोग किए हैं, उनके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। जिन विषयों को विद्यार्थी बारहवीं पास करने के बाद पढ़ते थे, अब वह विषय नौवीं कक्षा में पढ़ाने शुरू किए हैं। विद्यार्थी चार साल पहले ही नए विषयों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं।

यह नए तकनीकी विषय ही इंडस्ट्री की जरूरत हैं। कुलपति राज नेहरू ने कहा कि नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किए गए यह विषय विद्यार्थियों को काफी अनुकूल लग रहे हैं। आगामी सत्र के लिए दाखिलों के आवेदनों की बढ़ती संख्या इसका प्रमाण है। कुलपति राज नेहरू ने कहा कि इसके अलावा बढ़ते हुए ड्रॉपआउट को रोकने का भी यह एक अत्यंत व्यावहारिक एवं कारगर तरीका है। बैठक में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. जलबीर सिंह ने कहा कि दाखिले के लिए हमने दोहरी प्रणाली को अपनाया है। पहले विद्यार्थियों की लिखित प्रवेश परीक्षा होगी और फिर स्किल टेस्ट होगा। दोनों परीक्षाएं पास करने वाले विद्यार्थियों को ही दाखिला मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार आवेदनों की संख्या काफी ज्यादा है। विद्यार्थियों में देश के सबसे पहले इनोवेटिव स्किल स्कूल में दाखिलों के लिए जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश से बाहर के काफी विद्यार्थी दाखिला लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर काफी सारी जिज्ञासाएं देखने को मिली हैं। 30 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख है। बैठक में दाखिला प्रक्रिया को त्वरित और पारदर्शी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारत निर्वाचन आयोग ने की आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने अपना पदभार ग्रहण किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अशोक हत्याकांड में एसआईटी ने प्रॉपर्टी डीलर हेमराज गिरफ्तार, इस आरोपी पर19 को 25 राउंड गोलियां चलाई गई थी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x