Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड के प्रणव सुरमा ने क्लब थ्रो गोल्ड और डिस्कस थ्रो ब्रोंज मेडल जीत,देश में हरियाणा का नाम किया रोशन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 16 से 20 मार्च तक पुणे में हुए कार्यक्रम 21 वें नेशनल पैरा एथलीट चैंपियनशिप 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी के मकान नंबर -1685 ए निवासी प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो गोल्ड मेडल और डिस्कस थ्रो ब्रोंज मेडल जीतकर पूरे देश भर में हरियाणा का नाम रोशन किया हैं ,साथ ही अपनी जीत का परचम भी लहराया, यह कार्यक्रम पुणे में आयोजित किया गया। 21 वें नेशनल पैरा एथलीट चैंपियनशिप- 2023 के तहत देशभर के सभी एथलीट कार्यक्रम में शामिल हुए और अपना खेल प्रदर्शन दिखाया, कार्यक्रम में देश के कोने- कोने से एथलीट ने भाग लिया और कई तरह के मेडल भी जीते, खेल देखने के लिए दर्शकों का तांता लगा रहा और कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल हुआ।

Related posts

फरीदाबाद: लघु सचिवालय सेक्टर-12 में वर्ष 2024-25 के लिए कैंटीन व पार्किंग तथा बूथों का ठेका 29 मार्च को।

Ajit Sinha

रैली को फरीदाबाद की पहचान से कनेक्ट करें कार्यकर्त्ता – ओमप्रकाश धनखड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम ने आज एक एकड़ जमीनों पर बन रही निर्माणाधीन अवैध फैक्टरी पर चलाया बुल्डोजर – वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x