Athrav – Online News Portal
नोएडा

अंधेरे में टॉर्च की रोशनियों के सहारे 50 फीट के गहरे गड्ढे में गिरे व्यक्ति को फायरकर्मियों रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:सेक्टर- 10 स्थित अपनी कंपनी से देर रात ड्यूटी करके घर लौट रहे सिद्धार्थ श्रीवास्तव, वेब सिटी के पीछे रोड के साथ बने लगभग 50 फीट गड्ढे में गिर गए । घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली- 24 पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अँधेरे में टार्च की रोशनियों के सहारे फायर सर्विस कर्मियों ने रस्सी के सहारे गड्ढे में उतर कर, सिद्धार्थ को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया।

अंधेरे में टॉर्च की रोशनियों में रस्सी की सहायता से सिद्धार्थ श्रीवास्तव को बाहर निकालने में इन फायर सर्विस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंततः आशुतोष को सफल पूर्वक रेस्क्यू करने में सफल रहे। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात 1:35 पर उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति वेब सिटी के पीछे रोड के किनारे बने लगभग 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया है. सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे गड्ढे में उतर कर सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति को बाहर निकाल लिया.सकुशल बचाए गए सिद्धार्थ का कहना है कि वह सेक्टर- 10 के बी ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में काम करते हैं और ग्रेटर नोएडा वेस्ट 14 एवेन्यू गौर सिटी 2 में रहते हैं. वह रात को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह जब वेब सिटी के पीछे रोड के सहारे जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें लघुशंका लगी. जब वह आगे बढ़े तो अंधेरे में उन्हें अंदाजा नहीं लगा और वह गड्ढे में जा गिरे।

सिद्धार्थ ने बताया उन्होंने फोन से अपने दोस्त मनीष को फोन किया, जिसने फिर इस की सूचना डायल 112 दी, जिसके बाद कोतवाली 24 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लेकिन गड्ढे की गहराई को देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड से संपर्क किया और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सकुशल निकाल लिया. इसके लिए वे पुलिस और फायर विभाग शुक्रिया अदा करते हैं. अधिकारियों का कहना है कि गड्ढे से निकलने के दौरान सिद्धार्थ को हल्की-फुल्की खरोच आई थी उपचार देने के बाद प्रारंभिक उपचार देने के बाद उन्हें घर भेज दिया ।

Related posts

अवैध रुप से चल रही पटाखा की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1004 किलोग्राम निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे बरामद 3 गिरफ्तार

Ajit Sinha

नशीला पेय पदार्थ पिला कर महिला नर्स से किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपित  गिरफ्तार

Ajit Sinha

निवेश के नाम पर 300 से ज्यादा लोगों से करोड़ों ठगे, महिला समेत आठ अरेस्ट , साढ़े 47 लाख बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x