फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कॉलोनी में जिन -जिन अवैध निर्माणों को डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने बीते कुछ महीनों में तोडा था, उन निर्माणों को फिर से बिल्डरों ने उन्हीं की मिलीभगत से बना लिया हैं। इस मामले में डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने पीछे ब्यान दिया था कि प्लाट नंबर -1968 ए व एक अन्य प्लाट के मालिकों पर केस दर्ज करने की शिकायत पुलिस को बीते 31 अगस्त -2017 को भेज दी थी पर उन बिल्डरों के खिलाफ केस आज तक क्यों दर्ज नहीं हुआ। यह बात तो उन्हें बिल्कुल नहीं मालूम। इस संबंध में सूरजकुंड थाना प्रभारी पंकज कुमार का कहना हैं कि डीटीपी इंफोर्स्मेंट कार्यालय से उनके पास अभी तक एक भी शिकायतें नहीं आई हैं, अगर उनके पास शिकायतें आती तो वह जरूर केस दर्ज करते। जब पुलिस के पास दरखास्त नहीं पहुंचा तो आखिरकार भेजा गया दरखास्त गया तो कहा गया, यह बात कौन बताएगा। सब के सब गड़बड़ झाला हैं।




