Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

होली मनाने दोस्त के घर गए युवक की मौत, दो अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा की कोतवाली दनकौर के ऊंची दनकौर के रहने वाले मनीष शर्मा के शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे राशिद और सलमान नाम के दो लड़कों  को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मनीष शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता  पता चलेगा। इस बीच मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर की मांग को लेकर कोतवाली दनकौर पर हंगामा किया।यह तस्वीर 23 वर्षीय मनीष शर्मा की है जो ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बाउंसर का काम करता था। 

बुधवार की शाम को कस्बे के रहने वाले राशिद और सलमान उसे अपने घर होली खेलने के बहाने लेकर आए थे।  देर शाम मनीष के परिवार वालों को सूचना मिली कि राशिद और सलमान मनीष को बेसुध अवस्था में  बाइक पर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कस्बे के लोगों ने इसे देख शोर मचा दिया. आरोपी मनीष को मौके पर फेंक कर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मनीष की हालत काफी खराब थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष को ग्रेटर नोएडा के जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि मनीष के भाई हैप्पी शर्मा की शिकायत पर सलमान और रसीद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनो के गिरफ्तार कर लिया गया है।  प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है मनीष होली मनाने के लिए राशिद और सलमान के घर गया था जहां तीनों जमकर कई प्रकार नशीले पदार्थों से नशा किया था।  इस दौरान मनीष बेसुध हो कर गिर पड़ा, जिसके कारण राशिद और सलमान उसे मरा समझ कर घबरा गए  और उसके शरीर को ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी लोगों ने देख लिया।  एडिशनल डीसीपी का कहना है कि दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  उनका कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

Related posts

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ के  हिसार यूनिट ने एक केंटर से पकड़ी तक़रीबन सवा करोड रूपए की एक टन गांजा।

Ajit Sinha

केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, केमिकल ड्रम फटने के धमाकों से दहला -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ओला-उबर और टैक्सी ड्राइवरों का ‘गैंग’ बेनकाब, चोरी की बाइक, कटर, अवैध चाकू और नकदी के साथ 2 शातिर गिरफ्तार-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x