Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: रेती माफियाओं के द्वारा पुलिस कर्मियों पर जान मारने की नियत से गाड़ी चढाने की कोशिश के मामले में केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:रविवार को प्रातः तक़रीबन साढ़े छह बजे थाना तिगांव क्षेत्र में यमुना नदी से रेती चोरी कर ले जा रहे रेती माफियाओं ने पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से गाडी चढाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस प्रकरण में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तिगांव थाने में सरकारी काम में बाधा डालने ,यमुना नदी से रेती चोरी करने व पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मरने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक वारदात गत 5 मार्च  रविवार सुबह लगभग  6:30 बजे की है, थाना खेड़ी पुल पुलिस टीम को अपने सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खनन माफियाओं का पीछा करते हुए यमुना नदी की तरफ से खेड़ी गांव होते हुए यमुना रेती चोरी  कर के  सेक्टर- 85 की तरफ आ रहे थे। मौके पर पुलिस टीम ने रेती से भरे हाईवा देखा। हाईवा सरकारी गाडी को देख वापस मोड़ दिया और उसी दौरान सरकारी गाड़ी के आगे बिना नंबर की बोलेरो व  रंग सफेद, ग्रे कलर की वैगनआर कार, एक स्विफ्ट कार  रंग सफेद था और एक एक्सेंट कार , रंग सफेद था। जो सभी गाड़ियां, गाड़ी सरकारी के सामने लगा दी व सभी हाईवा को भगाने में मदद की उसके पश्चात ये गाड़ियां खेड़ी गांव से होते हुए गांव नाचोली की तरफ कच्चे रास्ते से भागने लगी। फोन से  नचोली रोड पर नाकाबंदी करने बारे सूचित किया।

कावरा मोड पर ERV 168 ने नाकाबंदी कर दी है जो इसी दौरान हाईवा चालक चलती गाड़ियों से यमुना रेती को खाली करने लगे और दो हाईवा खाली करके गांव नाचोली में घुस गई  और दो हाईवा कावरा मोड़ की तरफ जा रही थी जो दोनों हाईवा कावरा चौक पर पहुंची तो दोनों हाईवा गाड़ियों ने बैरिकेड को तोड़ दिया और वहां पर नाके पर उपस्थित ESI भगत सिंह, चालक सिपाही अमरदीप और एसपीओ गुड्डू पर हाईवा चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की जो सभी कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई और उसके बाद गाड़ी हाईवा चालक तेज गति व लापरवाही से अपनी अपनी गाड़ियों को भगाते रहे

और उक्त गाडी चालक जब कबूलपुर गांव में ज्ञान स्कूल के पास पहुंचे तो जो गाड़ी हाईवा चालको की मदद कर रही अन्य गाडियों में से 10 – 12 लडके व गांव के अन्य 10 -12 आरोपी लाठी डंडों से लेस होकर चौक पर आ गए  और अचानक सरकारी गाडी पर पत्थरबाजी, डंडों से हमला कर दिया और मौके का फायदा उठाकर चालक डंफर सहित वहा से भाग गये। अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना खेड़ी पुल में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  इस संबंध में थाना तिगांव में भारतीय दंड संहिता की धारा 148,149,109,114,186,188,353,427,341,307,506,120B,379, 279,336  के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं , और अब आरोपितों को  पुलिस  तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

Related posts

हरियाणा: एसटीएफ की टीम ने आज देहरादून, फरीदाबाद व पलवल से 3 कुख्यात ईनामी मोस्टवांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद आफताभ खान को 10 साल बाद इंसाफ मिला

Ajit Sinha

बाजार, होटल, रेस्टोरेंट, पार्क अथवा वाहन आदि में बैठकर शराब का सेवन किया तो होगी कार्रवाई-शिबास कविराज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x