Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से रिपब्लिक आफ लाइबेरिया के राजदूत प्रदीप कुमार यादव ने शिष्टाचार मुलाकात की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: सोमवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन मे रिपब्लिक आफ लाइबेरिया के राजदूत प्रदीप कुमार यादव ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्यपाल ने लाइबेरिया देश के साथ हरियाणा सहित पूरे भारत के लिए कृषि, खनन्,  औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र में होने वाली अपूर्व संभावनाओं के बारे विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि लाइबेरिया और भारत और विशेषकर हरियाणा के बीच आयात-निर्यात (वाणिज्य) संबंधों को मजबूत करके आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जा सकता है। इसमें हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि लाइबेरिया की जमीन अत्यंत उपजाऊ है और यह देश खनिज सम्पदा से भरपूर है। इसमें काफी मात्रा में वर्षा होती है और पानी की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही वर्षभर धूप खिली रहती है।

परंतु विडम्बना यह है कि भरपूर प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद भी तकनीक और कृषि करने के ज्ञान के अभाव में बहुत सारी जमीन बेकार पड़ी रहती है। ऐसे में हरियाणा के कुशल किसान इस जमीन को धन-धान्य से संपन्न कर सकते हैं। हरियाणा और लाइबेरिया में कृषि को लेकर आपस में समझौता किया जा सकता है। हरियाणा के किसान अपनी मेहनत, लगन और कृषि संबंधी जानकारियों को लाइबेरिया के स्थानीयों किसानों के साथ साझा कर उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बना सकते हैं। इससे हरियाणा सहित पूरे देश की आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी और लाइबेरिया को भी लाभ होगा। लाइबेरिया में पिछले कई वर्षों के आंतरिक विवादों के बाद अभी शांति की स्थापना हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत और लाइबेरिया दोनों ने ही विदेशी औपनिवेशिक ताकतों के दौर को सहा है। भारत आज विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन कर विकासशील देशों को नई राह दिखा रहा है। भारतीय कंपनियों को लाइबेरिया में उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए निवेश में और रुचि दिखानी चाहिए। इस मुलाकात के दौरान लाइबेरिया के राजदूत प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि लाइबेरिया में प्राकृतिक संसाधन होने के बावजूद भी ऊर्जा की भारी कमी है।

भारत और हरियाणा की निपुण कम्पनियां इस क्षेत्र में निवेश करके वहां की जरूरतों को पूरा कर सकती है। उन्होंने कहा कि लाइबेरिया ने औपनिवेशिक दौर के बाद अंतरिक विवाद और कोरोना संबंधी विभीषिकाओं को झेला है और अब भारत और हरियाणा के सहयोग से यह देश प्रगति की राह को थामने के लिए तैयार खड़ा है। इस मुलाकात मे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजदूत प्रदीप कुमार यादव को शाल व श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

Related posts

भारी बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हालातों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उपायुक्तों को विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस के 2 डीसीपी को कारण बताओं नोटिस जारी, एक एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ajit Sinha

हरियाणा: डीएचबीवीएन टोल फ्री नंबर-1912 व ई-मेल के माध्यम से करेगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x