Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस के पास विजय का कोई सूत्र ही नहीं है,राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है।


अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज शुक्रवार को कर्नाटक में बीदर और देवनहल्ली से भाजपा के राजयव्यापी तीसरे और चौथे विजय संकल्प रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ज्ञात हो कि भाजपा कर्नाटक में चार विजय संकल्प रथ यात्रा निकाल रही है जो 20 दिनों तक चलेगी और इस दौरान लगभग 8,000 किमी की दूरी तय करते हुए प्रदेश के सभी 224 विधान सभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प रथ यात्रा के दौरान लगभग 75 जनसभाएं और 150 रोड-शो करेगी और लोगों को पार्टी के विजय संकल्प अभियान के साथ जोड़ेगी।

01 मार्च को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चामराजनगर से पहले विजय संकल्प रथ यात्रा का शुभारंभ किया था जबकि दूसरी विजय संकल्प रथ यात्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कटील सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में जनता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले श्री शाह बीदर स्थित श्री नानक झिरा साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका और अरदास की। शाह ने कहा कि मैं आज तीन चार दिन से कांग्रेस का बयान देख रहा हूं। कांग्रेस के पास विजय का कोई सूत्र ही नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ये लोग क्या नारे लगा रहे हैं? ये लोग नारे लगा रहे है कि ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’। आम आदमी पार्टी के नेता कहते हैं कि ‘मोदी, तुम मर जाओ’। अरे भाई!

आपके कहने से क्या होता है? ऐसा कहने से ईश्वर आपकी नहीं सुनेगा क्योंकि देश की 130 करोड़ जनता अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती है। कांग्रेस के अपशब्दों पर तीखा प्रहार करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सिद्धारमैया , डीके शिवकुमार सहित सभी कांग्रेस नेता सुन लें कि आप जितना कीचड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उछालोगे, उतना ही कमल खिलकर बाहर आएगा क्योंकि कमल का कीचड के बीच में सुगंध फैलाना ही सहज स्वभाव है। कांग्रेस पार्टी जितना भी मोदी जी को गाली देगी, उन्हें अपशब्द कहेगी,उनकी स्थिति उतनी ही और अधिक दयनीय होगी। उन्होंने कर्नाटक की जनता से पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए ऐसी अपशब्द बोलने वाली कांग्रेस पार्टी को वोट देना चाहिए क्या? जो लोग विकास की बात नहीं करते लेकिन समग्र दुनिया में भारत का यशोगान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मृत्यु की कामना करते हैं, ऐसे लोगों को कर्नाटक की जनता कभी भी माफ़ नहीं करेगी।

शाह ने कहा कि कल कर्नाटक से हजारों किलोमीटर दूर नार्थ-इस्ट के त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनावो में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वहां हारे तो हारे लेकिन हारे ऐसा कि दूरबीन लेकर भी दिखाई नहीं पड़े। चाहे पूर्वोत्तर के राज्य हों या उत्तर प्रदेश,गुजरात या फिर कर्नाटक – ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू है जो हर जगह सिर चढ़कर बोलता है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नागालैंड विधानसभा चुनाव में जीरो सीट मिला, वहां उनका खाता नहीं खुला। कांग्रेस को मेघालय में केवल 5 सीट और त्रिपुरा में सिर्फ तीन सीटें मिली। राजनीतिक दल कहते थे कि नार्थ-ईस्ट राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की एंट्री नहीं हो सकती है लेकिन जनता का आशीर्वाद देखिये कि वहां दूसरी बार तीनों जगहों पर एनडीए और भाजपा की सरकार बन रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी और कर्नाटक में फिर एक बार डबल इंजन वाली भाजपा सरकार का गठन होगा।

Related posts

यदि इसी लूट के लिए महाराष्ट्र सरकार सत्ता में आई है तो इसके विरोध में प्रदेश की जनता को भी अपनी ताकत दिखानी पड़ती है.-बीजेपी

Ajit Sinha

दिल्ली उच्च न्यायिक सेवाओं के लिए 42 अतिरिक्त पदों को दिल्ली कैबिनेट की मिली मंजूरी, 22 व्यावसायिक अदालतें स्थापित होंगी

Ajit Sinha

सशक्ति कार्यक्रम के तहत प्रदेश मंत्री कौशल विकास केंद्र की बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x