Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: वार्षिक उत्सव में विद्या की देवी की आराधना अच्छा शगुन – राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने कहा कि एक शैक्षिक संस्था के वार्षिक उत्सव पर विद्या की देवी की आराधना एक अच्छा शगुन है। इससे हमारे अंदर नैतिकता का भाव भी मजबूत होता है। वह सुधा रस्तोगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।  नागर ने कॉलेज प्रबंधन के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वाइब 2023 थीम से आयोजित समारोह में विद्यार्थियों के जोश, उत्साह और हौसले की विधायक राजेश नागर ने प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इनमें अंडर ग्रेजुएट, इंटर्न, पोस्ट ग्रेजुएट वर्गों के विद्यार्थियों के बीच नृत्य, गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। 

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि भविष्य हमेशा से युवाओं का रहा है। लेकिन इस सदी में सबसे ज्यादा युवा भारत में है इसलिए हमें चाहिए कि दुनिया का भविष्य हम बनाएं। दुनिया हमारी ओर देख रही है। आज दुनिया में सबसे ज्यादा स्टार्ट अप भारत में बनाए और चलाए जा रहे हैं। हमारे युवा केवल नौकरियों तक सीमित नहीं हैं। वह खुद के रोजगार भी कर रहे हैं और रिसर्च भी कर रहे हैं। वह ऐसे क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं जिन्हें अलग कहा जाता था लेकिन दुनिया में नाम कमा रहे हैं। नागर ने कहा कि भाजपा की सरकारें  युवा हितैषी सरकारें हैं।

हमने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की हैं। जिनमें स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया प्रमुख हैं। नागर ने कहा कि आप सरकारी संस्थाओं और योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी योग्यता से नई सदी को भारत की सदी बनाएं।   इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता, सचिव दीपक गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ सीएम मढिय़ा, सीईओ डॉ विशाल जुनेजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद में पंजाब एंव सिंध बैंक के एटीएम मशीन से 7 लाख 25 हजार रूपए की चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, वीडियो। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वर्ष -2018 के अंत तक सभी संबद्ध कॉलेज नैक मान्यता के लिए करे आवेदन, नये सत्र के लिए संबद्धता प्रक्रिया आरंभ, वेबसाइट पर उपलब्ध

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धर्मबीर भड़ाना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को ‘स्कूल-अस्पताल रैली की सफलता को लेकर बधाई दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x